• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 90 दिनों तक डेली 1GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग, BSNL के इस प्रीपेड प्लान के लिए देने होंगे मात्र 153 रुपये

90 दिनों तक डेली 1GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग, BSNL के इस प्रीपेड प्लान के लिए देने होंगे मात्र 153 रुपये

ज्यादा टेलीकॉम कंपनियों के 1 जीबी डेटा प्लान भले ही 150 से 200 रुपये के बीच आते हैं, लेकिन इसकी वैधता महज 24 या फिर 28 दिन की होती है। लेकिन इसके विपरित बीएसएनएल के 153 रुपये वाले पैक में कुल मिलाकर 90 दिन तक की वैधता मिलती है।

90 दिनों तक डेली 1GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग, BSNL के इस प्रीपेड प्लान के लिए देने होंगे मात्र 153 रुपये
ख़ास बातें
  • BSNL के अलावा बाकि कंपनियों के 1GB प्लान अधिकतर 28 दिन की वैधता में आते ह
  • Jio के 149 रुपये के पैक में डेली 1 जीबी डेटा 24 दिन वैधता के साथ आता है
  • बीएसएनएल के प्लान में मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग भी
विज्ञापन
ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 150 से 200 रुपये के बीच होती है। BSNL के जिस पैक की बात आज हम इस लेख में करने जा रहे हैं, उसकी कीमत भीत 150 से 200 रुपये से बीच की है। हालांकि, BSNL का यह पैक बाकि टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel व Vi से अलग है। क्योंकि बाकि कंपनी के 1 जीबी डेटा प्लान भले ही 150 से 200 रुपये के बीच आते हैं, लेकिन इसकी वैधता महज 24 या फिर 28 दिन की होती है। लेकिन इसके विपरित बीएसएनएल के 153 रुपये वाले Migration पैक में आपको 24 नहीं... 28 नहीं.. 56 नहीं... बल्कि कुल मिलाकर 90 यानी कि 3 महीने तक की वैधता मिलती है। जी हां, बीएसएनएल के इस रीचार्ज पैक पर आप 90 दिनों तक डेली 1 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं इस पैक के अंर्तगत मिलने वाले सभी बेनेफिट्स पर-

BSNL के 153 रुपये के प्लान में आपको कुल मिलाकर 90 दिन की वैधता प्राप्त होती है। इस प्लान में आपको यूं तो अनलिमिटेड डेटा बेनेफिट मिलेगा, लेकिन 1GB डेली डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट डाउनलोडिंग व अपलोडिंग स्पीड 40Kbps हो जाएगी। डेटा बेनेफिट के अलावा इस 153 रुपये के पैक में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। साथ ही आपको डेली 100 SMS भी फ्री मिलेंगे। इसमें पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) बेनेफिट भी शामिल है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बेनेफिट आपको केवल 28 दिन तक की फ्री मिलेगा जिसके बाद आपको इस सुविधा के लिए पैसे देने होंगे।

BSNL के विपरित अन्य प्रतिद्वंदी कंपनियों के 1 जीबी डेटा प्लान की बात करें, तो Airtel में आपको डेली 1 जीबी डेटा के लिए 199 रुपये वाला पैक लेना होगा जिसकी वैधता महज 24 दिन तक की ही है। इसके अलावा कंपनी का एक 219 का पैक है, जिसमें भी डेली 1 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। Jio के 149 रुपये के पैक में आपको डेली 1 जीबी डेटा मिलता है, जिसकी वैधता 24 दिन की है। जबकि 28 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत जियो में 155 रुपये है। Vi में 24 दिन के 1 जीबी डेटा पैक की कीमत 199 रुपये है, जबकि 28 दिन वाले प्लान के लिए आपको 219 रुपये चुकाने होंगे।

ऐसे में सभी टेलीकॉम कंपनी के 1 जीबी डेटा पैक में हमारे हिसाब से बेस्ट साबित होता है BSNL का 153 रुपये वाला रीचार्ज पैक।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL 1GB data pack, BSNL rs 153 recharge pack, jio, airtel, Vi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  9. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »