BSNL ने शुरू की 5G की टेस्टिंग, अगले वर्ष लॉन्च की संभावना

केंद्र सरकार की योजना BSNL को जल्द प्रॉफिट में लाने की है। BSNL के 5G नेटवर्क की टेस्टिंग सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (C-DoT) के साथ मिलकर की जा रही है

BSNL ने शुरू की 5G की टेस्टिंग, अगले वर्ष लॉन्च की संभावना

रिलायंस जियो के बाद BSNL अपनी 5G सर्विस के लिए स्वदेशी नेटवर्क वाली दूसरी कंपनी होगी

ख़ास बातें
  • BSNL का लक्ष्य इस वित्त वर्ष में 4G की एक लाख साइट्स को लॉन्च करने का है
  • कंपनी के 5G नेटवर्क की टेस्टिंग C-DoT के साथ मिलकर की जा रही है
  • C-DoT ने ही इसकी 4G सर्विस के लिए नेटवर्क कोर उपलब्ध कराया है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग शुरू कर दी है। BSNL का लक्ष्य मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत तक 4G की एक लाख साइट्स को लॉन्च करने का है। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। 

केंद्र सरकार की योजना BSNL को जल्द प्रॉफिट में लाने की है। BSNL के 5G नेटवर्क की टेस्टिंग सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (C-DoT) के साथ मिलकर की जा रही है। C-DoT ने ही 4G के लिए नेटवर्क कोर उपलब्ध कराया है। इस कोर का इस्तेमाल 5G के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए कुछ अपग्रेड की जरूरत होगी। रिलायंस जियो के बाद BSNL अपने 5G नेटवर्क के लिए स्वदेशी नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाली दूसरी कंपनी होगी। 

हाल ही में BSNL ने TV के लिए 'BSNL Live TV' ऐप्लिकेशन लॉन्च किया था। यह ऐप शुरुआत में Android TVs के लिए उपलब्ध है। इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, इसके फीचर्स का पता नहीं चला है। इस ऐप को WeConnect ने पब्लिश किया है। यह ऐप सिंगल CPE के जरिए इंटरनेट, Cable TV और लैंडलाइन टेलीफोन सर्विसेज की पेशकश करता है। इसे एक एंड्रॉयड बेस्ड सिस्टम के जरिए ऑपरेट किया जाता है। इस वर्ष फरवरी में BSNL ने इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस को फाइबर के जरिए पेश किया था। इसका रेट काफी कम रखा गया है। इसका शुरुआती रेट 130 रुपये प्रति माह का है। एंड्रॉयड TVs में यह सर्विस सेट-टॉप बॉक्स के बिना कार्य कर सकती है। यह Bharti Airtel और Reliance Jio की इसी प्रकार की सर्विस को टक्कर देती है। 

BSNL को 4G नेटवर्क के लिए केंद्र सरकार से जल्द 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मिल सकता है। BSNL और दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली MTNL को 2019 से सरकार की ओर से लगभग 3.22 लाख करोड़ रुपये का फंड मिला है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने 4G के लिए इक्विपमेंट खरीदने में हो रही कैपिटल एक्सपेंडिचर में कमी की वजह से BSNL को यह फंड देने की योजना बनाई है। इस प्रपोजल को जल्द केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए इक्विपमेंट खरीदने का ऑर्डर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और सरकारी टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर ITI को दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »