• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 365 दिनों तक 600GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL का धांसू प्लान!

365 दिनों तक 600GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL का धांसू प्लान!

यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैधता देता है

365 दिनों तक 600GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL का धांसू प्लान!

बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला धांसू प्लान पेश करती है।

ख़ास बातें
  • 2 हजार रुपये से भी कम की कीमत का यह प्लान ढेरों बेनिफिट्स लेकर आता है।
  • इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटिड कॉलिंग शामिल है।
  • यह प्लान रोजाना 100 फ्री SMS भी देता है।
विज्ञापन
BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटिड एक ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जो अभी भी सस्ते में धांसू रीचार्ज प्लान पेश करती है। Jio, Airtel और Vi के रीचार्ज प्लान काफी महंगे हो चुके हैं जिससे कस्टमर्स को सोचना पड़ रहा है कि कौन सी कंपनी के प्लान फायदेमंद है और कौन से रीचार्ज प्लान में सबसे ज्यादा बेनिफिट मिलते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के एक धांसू प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो Jio, Airtel के लिए सिरदर्द बन गया है। अगर आप लंबी वैलीडिटी के साथ एक किफायती रीचार्ज प्लान ढूँढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। 

बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए 1999 रुपए का प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आती है जो यूजर्स को महंगे रीचार्ज पैक से राहत देता है। यह प्लान आपको पूरे 365 दिनों की वैधता देता है जिसका अर्थ है कि आपको अगले साल यानी 2026 तक रीचार्ज करवाने के बारे में दोबारा सोचना नहीं पड़ेगा। 2 हजार रुपये से भी कम की कीमत का यह प्लान ढेरों बेनिफिट्स लेकर आता है। 

BSNL के 1999 रुपये के रीचार्ज प्लान से रीचार्ज करवाने के बाद यूजर को 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें सभी नेटवर्क पर आप अनलिमिटिड कॉलिंग कर सकते हैं। प्लान में यूजर को 600GB डेटा मिलता है। फ्री कॉलिंग और थोक के भाव डेटा देने वाला यह प्लान और भी कई बेनिफिट्स लेकर आता है। यह प्लान रोजाना 100 फ्री SMS भी देता है। 

इसके अलावा फ्री सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान के साथ दिया जा रहा है। प्लान में यूजर को Hardy Games, Challenger Arena games, Gameon & Astrotell, Gameium, Lystn Podocast, Zing Music और BSNL TUNES जैसे फ्री बेनिफिट भी दिए गए हैं। कुल मिलाकर यह प्लान महंगाई के जमाने में टेलीकॉम यूजर्स को एक बड़ी राहत देने का काम करता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है जो लम्बे समय तक सिम को एक्टिवेट रखना चाहते हैं साथ ही डेटा का बेनिफिट भी उनको मिलता रहे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »