200 दिनों तक डेली 2GB डाटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग वाला BSNL का ये प्लान है जबरदस्त

BSNL Prepaid plan: BSNL के 397 रुपये वाले प्लान में आपको 6 महीने से ऊपर की वैलिडिटी मिल रही है। यानी आपको एक बार रिचार्ज करने के बाद कम से कम 6 महीने तक कोई भी रिचार्ज की टेंशन नहीं है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2022 12:10 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 397 रुपये वाले प्लान में 100 डेली SMS भी मिल रहे हैं।
  • BSNL के इस प्लान में 200 दिनों की वैलिडिटी है।
  • BSNL के इस प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग है

BSNL के इस प्लान में आपको कुल 400GB डाटा मिलेगा। इस प्लान में डेली डाटा की लिमिट 2GB की है, जिसके बाद डाटा स्पीड 40kbps हो जाएगी।

BSNL का आज हम आपको ऐसे प्रीपेड प्लान की जानकारी दे रहे हैं, जिसमें आपको डेली डाटा के साथ अमलिमिटिड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। Jio, Airtel और Vodafone Idea के बीच देश की एकमात्र सरकारी कंपनी BSNL अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है। हालांकि कंपनी यूजर्स को ऐसे प्लान भी ऑफर कर रही है जो न केवल सस्ते हैं, बल्कि वह इन तीनों कंपनियों के मुकाबले बेहतर डाटा और कॉलिंग की फैसिलिटी पेश कर रही है। BSNL के जिस प्लान की आज हम आपको जानकारी दे रहे हैं वह पूरे 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

BSNL का यह प्लान 397 रुपये का है, और इसमें आपको 6 महीने से ऊपर की वैलिडिटी मिल रही है। यानी आपको एक बार रिचार्ज करने के बाद कम से कम 6 महीने तक कोई भी रिचार्ज की टेंशन नहीं है। BSNL के 397 रुपये वाले प्लान में आपको 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग ऑफर की जा रही है।

BSNL के इस प्लान में आपको कुल 400GB डाटा मिलेगा। इस प्लान में डेली डाटा की लिमिट 2GB की है, जिसके बाद डाटा स्पीड 40kbps हो जाएगी। इस प्लान में आपको पहले 60 दिनों तक डेली 100SMS की सुविधा भी मिलेगी। यानी आप किसी भी अपने दोस्त या रिश्तेतार को डेली 100SMS भी भेज पाएंगे।  

BSNL के इस प्लान में आप 200 दिनों तक किसी को भी अनलिमिटिड कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप फोन पर PRBT रिंगटोन का भी फ्री में फायदा उठा सकते हैं। हालांकि यह प्लान आपको 3G सर्विस में ही ऑफर किया जा रहा है। एक तरफ जहां प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने 5G सर्विस की शुरुआत कर दी है। वहीं BSNL अभी तक देशभर में 4G सर्विस भी लॉन्च नहीं कर पाया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक कंपनी जल्दी ही देेशभर में 4G सर्विस की शुरुआत कर देगी।
Advertisement

BSNL की कॉम्पटीशन में टेलीकॉम सेक्टर में सभी प्राइवेट कंपनियां हैं। ये प्राइवेट कंपनियां लगातार तेजी से विस्तार कर रही हैं। हालांकि अगर सरकारी कंपनी को कॉम्पटीशन में बना रहना है तो उसे जल्द से जल्द अपनी सर्विस के दायरे को भी तेज गति से देशभर में बढ़ाना होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Jio, Airtel

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.