• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL का पूरे साल भर का प्लान 797 रुपये में, डेली 2GB और अनलिमिटिड कॉलिंग 365 दिनों तक, Jio भी छूट गया पीछे

BSNL का पूरे साल भर का प्लान 797 रुपये में, डेली 2GB और अनलिमिटिड कॉलिंग 365 दिनों तक, Jio भी छूट गया पीछे

Jio के 749 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। वैधता के लिए यह प्लान 90 दिनों तक चलता है। टॉकटाइम की बात करें तो यह अनलिमिटेड टॉकटाइम के साथ आता है।

BSNL का पूरे साल भर का प्लान 797 रुपये में, डेली 2GB और अनलिमिटिड कॉलिंग 365 दिनों तक, Jio भी छूट गया पीछे

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • BSNL के 797 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 779 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा उपलब्ध है।
  • Jio के 749 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
अगर आप साल भर की वैधता वाला कोई नया प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं तो आपको एक बार सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के प्रीपेड प्लान पर भी नजर डालनी चाहिए। जी हां बेशक निजी क्षेत्र की कंपनियों की तरह आपके ज्यादा तेज स्पीड नहीं मिलेगी, लेकिन आपको ऐसे फायदे मिलेंगे जो कि कोई भी निजी क्षेत्र की कंपनी प्रदान नहीं करती है। BSNL का 797 रुपये वाले प्लान आता है, जिसमें डेली डाटा, कॉलिंग से लेकर अन्य बेहतरीन फायदे मिलते हैं। मगर हम बीएसएनएल के इस प्लान की तुलना इसी बजट में आने वाले एयरटेल (Airtel) और जियो (Jio) के प्लान से करके भी बता रहे हैं। ताकि आप अपने लिए बेस्ट प्रीपेड प्लान का चयन कर पाएंगे।

BSNL का 797 रुपये वाला प्लान: BSNL के 797 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 40kbps तक कम हो सकती है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान फ्रीबीज की वैधता 60 दिनों के लिए प्रदान करता है।

Airtel का 779 रुपये वाला प्लान: Airtel के 779 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा उपलब्ध है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। टॉकटाइम की बात करें तो यह अनलिमिटेड टॉकटाइम के साथ आता है। SMS की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS प्रदान किए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये का कैशबैक मिलता है।

Jio का 749 रुपये वाला प्लान: Jio के 749 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 90 दिनों तक चलता है। टॉकटाइम की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड टॉकटाइम का लाभ मिलता है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो तो इस प्लान में Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है, जिनसे आप इंफॉर्मेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का लाभ ले सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »