BSNL के इस प्रीपेड प्लान में अब मिलेगी ज्यादा वैलिडिटी

BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल ने हाल ही में अपने एक प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अपडेट कर दिया है। जानें इस BSNL Plan के बारे में।

BSNL के इस प्रीपेड प्लान में अब मिलेगी ज्यादा वैलिडिटी

BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान में अब मिलेगी ज्यादा वैलिडिटी

विज्ञापन
BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल ने अपने 1,188 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अपडेट कर दिया है। यह बीएसएनएल प्रीपेड प्लान अब अतिरिक्त वैधता के साथ आ रहा है। कुछ समय पहले BSNL ने 1,188 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की उपलब्धता को 21 जनवरी 2020 तक बढ़ाया था। याद करा दें कि जुलाई में प्रमोशनल ऑफर के तहत 1,188 Marutham' Prepaid Plan को लॉन्च किया गया था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह BSNL Plan चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल तक ही सीमित है।
 

1,188 BSNL Marutham prepaid plan

1,188 रुपये वाले इस बीएसएनएल प्रीपेड प्लान को 345 दिनों की वैधता के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। इसका मतलब कि यह प्लान अब 20 दिनों की अतिरिक्त वैधता के साथ आ रहा है। BSNL की तमिलनाडु वेबसाइट पर प्लान बदलाव के साथ पोस्ट किया गया है। इसके अलावा यह 16 जनवरी 2020 तक लागू है।

BSNL ने 1,188 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ मिलने वाले फायदों में कोई बदलाव नहीं किया है, केवल प्लान की वैधता को बढ़ाया गया है। इसका मतलब बीएसएनएल यूज़र को अपने होम सर्कल और नेशनल रोमिंग में किसी भी नेटवर्क पर प्रतिदिन 250 मिनट की वॉयस कॉलिंग की सुविधा ही मिलेगी। इसके अलावा इस बीएसएनएल प्लान के साथ 5 जीबी डेटा और 1200 एसएमएस की सुविधा मिलती है।

BSNL ने 23 अक्टूबर तक के प्रमोशनल पीरियड के साथ इस प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था लेकिन पिछले महीने 90 दिनों तक इस प्लान की उपलब्धता को बढ़ा दिया गया था। बता दें कि Telecom Talk ने 1,188 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता में बदलाव को स्पॉट किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »