• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के 429 रुपये वाले प्लान में एक महीने तक हर दिन मिलेगा अतिरिक्त 1.5 जीबी डेटा

BSNL के 429 रुपये वाले प्लान में एक महीने तक हर दिन मिलेगा अतिरिक्त 1.5 जीबी डेटा

BSNL का नया बोनस डेटा ऑफर कंपनी के ही बंपर ऑफर से प्रेरित है। बंपर ऑफर में चुनिंदा सब्सक्राइबर्स को 2.2 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता है। नए बोनस डेटा ऑफर में भी कुछ ऐसा ही है।

BSNL के 429 रुपये वाले प्लान में एक महीने तक हर दिन मिलेगा अतिरिक्त 1.5 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • 429 रुपये वाले डिजिटल इंडिया प्लान के साथ है ये ऑफर
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश सर्कल में BSNL अन्य प्लान के साथ भी दे रही है यह ऑफर
  • 429 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 81 दिनों की वैधता के साथ आता है
विज्ञापन
BSNL द्वारा नया बोनस डेटा ऑफर पेश किए जाने की खबर है। अब इस टेलीकॉम कंपनी के चुनिंदा प्रीपेड प्लान में सब्सक्राइबर्स को अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इनमें से एक प्लान है बीएसएनएल का 429 रुपये वाला प्रीपेड प्लान। इस प्रीपेड रीचार्ज पैक में अब 81 दिनों तक प्रतिदिन मिलने वाले 1 जीबी डेटा के अलावा अतिरिक्त 1.5 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसका मतलब है कि बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स हर दिन 2.5 जीबी अतिरिक्त डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। यह ऑफर सिर्फ इस महीने के लिए है। अगले महीने से इस प्लान को चुनने वाले बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को सिर्फ 1 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।

लगता है कि बीएसएनएल का नया बोनस डेटा ऑफर कंपनी के ही बंपर ऑफर से प्रेरित है। बंपर ऑफर में चुनिंदा सब्सक्राइबर्स को 2.2 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता है। नए बोनस डेटा ऑफर में भी कुछ ऐसा ही है। सिर्फ अतिरिक्त डेटा और अन्य फायदे अलग हैं।

429 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 81 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें हर दिन 1 जीबी डेटा मिलता है। साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। नए बोनस ऑफर के तहत, ग्राहकों को अक्टूबर महीने में 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर महीने में इस प्लान में 1 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

नया बोनस डेटा ऑफर को चुनिंदा सर्कल में लाइव कर दिया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सर्कल में बीएसएनएल 349 रुपये, 399 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान के साथ अतिरिक्त 1.5 जीबी डेटा दे रही है। सभी साइट पर 429 रुपये वाले डिजिटल इंडिया प्लान के लिए नए बोनस डेटा ऑफर को लाइव नहीं किया गया है। बंपर ऑफर अक्टूबर महीने की शुरुआत में खत्म हो गया था। प्रतीत होता है कि कंपनी इसकी जगह नया बोनस डेटा ऑफर लेकर आई है जो हर महीने बदलता रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »