BSNL ने उतारे 3 नए ब्रॉडबैंड प्लान, जानें कीमत और फायदे

BSNL Broadband Plans: बीएसएनएल ने तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान उतारे हैं। BSNL के इन प्लान की कीमत 500 रुपये से कम है। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 जून 2019 12:44 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 349 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान के साथ रोज मिलेगा 2 जीबी डेटा
  • BSNL के ये प्लान सभी सर्किल में होंगे उपलब्ध, लेकिन...
  • बीएसएनएल के 499 रुपये वाले प्लान के साथ हर दिन मिलेगा 3 जीबी डेटा

BSNL Broadband Plans: बीएसएनएल ने उतारे 3 नए ब्रॉडबैंड प्लान, जानें कीमत और फायदे

BSNL Broadband Plans: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान उतारे हैं। बीएसएनएल का 349 रुपये और 399 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान 1 एमबी प्रति सेकेंड की एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा तो वहीं 499 रुपये वाला प्लान प्रतिदिन 3 जीबी डेटा के साथ आता है। BSNL के ये प्लान 1 जुलाई से अंडमान और निकोबार सर्किल को छोड़कर देशभर में लागू कर दिए जाएंगे। याद करा दें कि कुछ समय पहले BSNL ने नए ब्रॉडबैंड प्लान की घोषणा की थी, BSNL के इस नए प्लान का नाम Superstar 300 रखा गया था जिसके साथ हॉटस्टार प्रीमियम (Hotstar Premium) का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

BSNL के 349 रुपये वाले प्लान को 2GB BSNL CUL नाम दिया गया है। 8 एमबी प्रति सेकेंड तक की स्पीड के साथ BSNL का यह प्लान प्रतिदिन 2 जीबी डेटा के साथ आएगा। लिमिट समाप्त होने पर अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा बल्कि स्पीड को कम करके 1 एमबी प्रति सेकेंड कर दिया जाएगा। डेटा के अतिरिक्त BSNL के इस प्लान के साथ बीएसएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूज़र रात 10:30 बजे से सुबह 6 बजे तक और रविवार को अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे।
    
BSNL के 399 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को 2GB CUL नाम दिया गया है। बीएसएनएल के इस प्लान के साथ भी 8 एमबी प्रति सेकेंड तक की स्पीड के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। लिमिट समाप्त होने के बाद स्पीड को घटाकर 1 एमबी प्रति सेकेंड कर दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

BSNL के 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को 3GB CUL नाम दिया गया है। यह प्लान 8 एमबी प्रति सेकेंड तक की स्पीड से प्रतिदिन 3 जीबी डेटा देगा। लिमिट समाप्त होने के बाद स्पीड को घटाकर 1 एमबी प्रति सेकेंड कर दिया जाएगा। बीएसएनएल के 399 रुपये वाले प्लान की तरह 499 रुपये वाले प्लान के साथ भी किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। तीनों ब्रॉडबैंड प्लान के साथ एक फ्री ईमेल आईडी के साथ 1 जीबी स्पेस उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

BSNL ने तीनों ब्रॉडबैंड प्लान को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, साथ ही इस बात को भी कंफर्म किया है कि ये प्लान 1 जुलाई से उपलब्ध होंगे। टेलीकॉम टॉक ने सबसे पहले इन प्लान को स्पॉट किया था। गैजेट्स 360 ने स्वतंत्र रूप से कंपनी की वेबसाइट पर आधिकारिक लिस्टिंग को वेरिफाई किया है। जैसा कि हमने आपको बताया कि कुछ समय पहले BSNL ने नए ब्रॉडबैंड प्लान की घोषणा की थी, BSNL के इस नए प्लान का नाम Superstar 300 रखा गया था जिसके साथ हॉटस्टार प्रीमियम (Hotstar Premium) का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.