BSNL यूजर्स के लिए बुरी खबर, 4G नेटवर्क के लिए अभी करना होगा और इंतजार

BSNL ने एक यूजर के ट्वीट के जवाब में जानकारी दी है कि BSNL 4G सर्विस की शुरुआत इस साल के दूसरी छिमाही में हो होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 21:36 IST
ख़ास बातें
  • BSNL 4G के पांच से सात महीनों में शुरू होने की बात कही गई थी
  • कंपनी ने बताया कि नेटवर्क की शुरुआत इस साल की दूसरी छिमाही में होगी
  • 4G नेटवर्क की शुरुआत के कुछ महीनों में इसे 5G में अपग्रेड किया जाना है

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री दावा कर चुके हैं कि 4G की शुरुआत के एक साल के भीतर BSNL 5G नेटवर्क पर अपग्रेड करेगी

पिछले महीने, यानी दिसंबर में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि आने वाले 5 से 7 महीनों में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देशभर में अपनी 4G सर्विस को शुरू कर देगी। हालांकि, अब ऐसा प्रतीत होता है कि BSNL यूजर्स को 4G सर्विस के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सर्विस में देरी होने का पता पब्लिक सेक्टर की देश की इकलौती टेलीकॉम कंपनी के लेटेस्ट ट्वीट से चलता है।

BSNL ने एक यूजर के ट्वीट के जवाब में जानकारी दी है कि BSNL 4G सर्विस की शुरुआत इस साल के दूसरी छिमाही में हो होगी। हालांकि, सटीक समय को पर्दे के पीछे ही रखा गया है। इस यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'BSNL 4G अभी तक शुरू नहीं हुआ है।" जिसके जवाब में BSNL India ने लिखा, "4G सर्विस 2023 की दूसरी छिमाही में शुरू होगी।"
 

निश्चित तौर पर यह लॉन्च में देरी को दर्शाता है, क्योंकि ठीक एक महीना पहले, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ने 5G को लेकर आयोजित एक इवेंट में कहा था कि BSNL पांच से सात महीनों में अपनी 4G सर्विस को शुरू करेगी। यहां तक कि टेलीकॉम कंपनी ने TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) के साथ अवधारणा परीक्षण का प्रमाण (POC) पहले ही पूरा कर लिया है। बीएसएनएल ने देरी के लिए कोई कारण नहीं बताया है। 

बता दें कि अश्विनी वैष्णव ने उसी इवेंट में यह भी घोषित किया था कि BSNL अपना 4G नेटवर्क लॉन्च करने के एक साल के भीतर 5G सर्विस में अपग्रेड करेगी। उन्होंने बताया, इसके लिए "टेलीकॉम टेक्नोलॉजी स्टेक शुरू किया जाएगा। यह 4G टेक्नोलॉजी स्टैक होगा, जिसे पांच से सात महीनों में 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। यह देश भर में लगभग 1.35 लाख टेलीकॉम टावर्स पर शुरू होगा।" उनका कहना था कि 5G नेटवर्क शुरू करने के बाद BSNL इस सेक्टर में एक बड़ी कंपनी बन जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL 4G, BSNL 4G Delay
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग फर्मों ने एंट्री फीस पर 28 प्रतिशत GST के खिलााफ सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
  2. 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  5. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  6. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  7. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  9. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.