हर दिन 1 जीबी से ज़्यादा इंटरनेट डेटा वाला बेहतर रीचार्ज पैक कौन सा?

अगर आप भी ऐसे ही ग्राहकों में से हैं जिन्हें हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 1 जीबी से ज़्यादा डेटा चाहिए तो दी गई जानकारियां आपको काम की हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2017 13:22 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करने वाले हर यूज़र की ज़रूरतें अलग-अलग
  • कुछ यूज़र ऐसे हैं जो पूरी तरह से मोबाइल इंटरनेट डेटा पर ही आश्रित होते है
  • जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने उतारे हैं प्रतिदिन 2 जीबी डेटा प्लान
मोबाइल फोन पर इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करने वाले हर यूज़र की ज़रूरतें अलग-अलग होती हैं। कुछ यूज़र के पास घर में ब्रॉडबैंड कनेक्शन होता है जिस वजह से मोबाइल डेटा की खपत ज़्यादा नहीं होती। वहीं, कुछ यूज़र ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से मोबाइल इंटरनेट डेटा पर ही आश्रित होते हैं। ऐसे ही यूज़र के लिए टेलीकॉम कंपनियां अलग-अलग किस्म के प्लान लेकर आई हैं। अब तक तो यही दावा किया जाता रहा है कि ज़्यादातर मोबाइल यूज़र दिन में सर्वाधिक 1 जीबी डेटा की ही खपत करते हैं। इस वजह से ही अनलिमिटेड डेटा वाले सभी पैक में हर दिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की संख्या ज़्यादा है। लेकिन रिलायंस जियो ने शुरुआत से ही ग्राहकों को ऐसा भी प्लान दिया है जो हर दिन 2 जीबी डेटा की सीमा के साथ आता है।

शुरुआत में तो अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने इस प्लान के जवाब में कुछ खास नहीं किया था। लेकिन अब परिस्थिति बदल गई है। वोडाफोन और एयरटेलजैसी टेलीकॉम कंपनियां ऐसे प्लान लेकर आ चुकी हैं जिनमें ग्राहकों को ज़्यादा डेटा खपत करने को मिलता है। अगर आप भी ऐसे ही ग्राहकों में से हैं जिन्हें हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 1 जीबी से ज़्यादा डेटा चाहिए तो आगे दी गई जानकारी आपको काम की है।
Advertisement

रिलायंस जियो
रिलायंस जियो के 509 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए कुल 98 जीबी डेटा मिलता है। कंपनी हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा देती है और 49 दिन की वैधता के हिसाब के कुल डेटा 98 जीबी हो जाता है। अगर आप दिन में 2 जीबी डेटा की खपत कर लेते हैं तो आपको इसके बाद 64 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा।
Advertisement

डेटा के अलावा आपके अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा है। अनलिमिटेड एसएमएस भी भेजा जा सकता है और इन सबके अलावा जियो के सभी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन तो मुफ्त है ही।

एयरटेल
Advertisement
349 रुपये वाले एयरटेल प्लान को सितंबर में लॉन्च किया गया था और उस समय इस पैक में 1 जीबी डेटा हर रोज मिलता था। इसके अलावा 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल और 100 एसएमएस हर रोज़ भी मिलते थे। नवंबर में इस पैक में हर रोज मिलने वाली डेटा लिमिट को बढ़ाकर 1.5 जीबी कर दिया गया। अब, 349 रुपये वाले एयरटेल के प्लान में 2 जीबी डेटा हर रोज मिलने के साथ कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा, यूज़र को इस पैक में रोमिंग पर मुफ्त आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी मिलेगी।

वोडाफोन
Advertisement
वोडाफोन ने अपने 348 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अगस्त महीने में लॉन्च किया था। कंपनी ने अब इस प्लान को अपग्रेड कर दिया है। उपभोक्ता को अब 348 रुपये वाले प्रीपेड पैक में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी की जगह 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से देखा जाए तो अब ग्राहकों को पहले मिलने वाले कुल 28 जीबी डेटा की जगह 56 जीबी डेटा मिलेगा।

मुफ्त वॉयस कॉल की सुविधा होगी, पहले की तरह। ग्राहक रोमिंग में भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आउटगोइंग कॉल कर पाएंगे। बता दें कि अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा है। यूज़र एक दिन में सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त बातें कर सकता है और हफ्ते में यह सीमा 1000 मिनट की है। अगर आप निर्धारित सीमा से ज़्यादा बात करते हैं तो हर कॉल के लिए 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क देना होगा।
Advertisement

आइडिया
चौंकाने वाली बात है कि अग्रणी टेलीकॉम कंपनियों में सिर्फ आइडिया ऐसी है जिसके पास हर दिन 2 जीबी डेटा वाला कोई पैक नहीं है। अच्छी बात यह है कि कंपनी के पास प्रति दिन 1.5 जीबी डेटा वाले प्लान हैं। दरअसल, आइडिया ने नवंबर महीने में 357 रुपये वाला प्लान उतारा था। पहले यह हर दिन 1 जीबी डेटा के साथ आता था। लेकिन अब इसे अपग्रेड कर दिया गया है।

अब ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 3जी डेटा मिलता है। इस तरह से 28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में आपको कुल 42 जीबी डेटा मिल जाएगा। साथ में अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा होगी, रोमिंग में भी। इसके अलावा ग्राहकों को 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे। लगभग ऐसी ही सुविधाओं वाला एक प्लान 897 रुपये का है। इसकी वैधता 70 दिनों की है। इसमें ग्राहकों को कुल 105 जीबी डेटा मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Internet, Internet Data, Smartphones, Mobile Data

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.