एयरटेल के नए इंटरनेशनल रोमिंग पैक में मुफ्त डेटा और इनकमिंग कॉल का ऑफर

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2016 10:07 IST
एयरटेल ने मंगलवार को अपने ग्राहकों के लिए नए इंटरनेशनल पैक (स्मार्ट पैक) लॉन्च किए। कंपनी का दावा है कि नए पैक की मदद यूजर को इटंरनेशनल ट्रिप के दौरान एक अतिरिक्त सिम लेने की परेशानी नहीं होगी। नए स्मार्ट पैक के तहत, एयरटेल यूजर चुनिंदा देशों में इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान मुफ्त इनकमिंग कॉल के साथ ही डेटा का लाभ भी ले पाएंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ''एयरटेल स्मार्ट पैक में दूसरे पैक की तुलना में मुफ्त इंटरनेट कॉल और 200 प्रतिशत तक ज्यादा डेटा मिलेगा। जिससे कि ग्राहक ज्यादा बिल आने की परेशानी के बिना हमेशा कनेक्ट रह सकेंगे। ''
Advertisement

एयरटेल का कहना है कि स्मार्ट पैक कंपनी की वेबसाइट या फिर मायएयरटेल ऐप के साथ कस्टमर केयर के जरिए एक्टिवेट किया जा सकते हैं।कंपनी ने जोर देकर कहा कि ग्राहक स्मार्ट पैक किसी भी समय एक्टिवेट कर सकते हैं लेकिन उसका बिल उन्हें उसके वास्तविक इस्तेमाल के समय चुकाना होगा।

यह स्मार्टपैक कुछ चुनिंदा देशों सिंगापुर, थाइलैंड, यूएई, यूके और अमेरिका के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टपैक के तहत इन देशों में यात्रा करने पर मुफ्त इनकमिंग कॉल और 3 जीबी तक मुफ्त डेटा ( थाइलैंड में 1 जीबी) मिलेगा।
Advertisement

एयरटेल के स्मार्ट पैक के तहत सिंगापुर और थाइलैंड में यात्रियों को 2,499 रुपये में उपलब्ध है जिसमें भारत कॉल करने पर 299 मुफ्त मिनट, एसएमएस शुल्क 10 रुपये (लोकल और भारत के लिए), भारत के लिए आउटगोइंग कॉल 10 रुपये प्रति मिनट और डेटा पोस्ट पैक 10 रुपये प्रति एमबी होगा। वहीं अमेरिका और ब्रिटेन के लिए स्मार्ट पैक की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसमें भारत के लिए मुफ्त 399 मिनट, एसएमएस शुल्क 10 रुपये (लोकल और भारत के लिए), भारत के लिए आउटगोइंग कॉल 10 रुपये प्रति मिनट और डेटा पोस्ट पैक 10 रुपये प्रति एमबी होगा।
Advertisement

स्मार्ट पैक की कीमत यूएई में 3,999 रुपये है जिसमें इनकमिंग कॉल के लि 100 मुफ्त मिनट और भारत कॉल करने पर 399 मुफ्त मिनट मिलेंगे। बाकी एसएमएस, आउटगोइंग और डेटा पोस्ट पैक चार्ज दूसरे स्मार्टपैक जैसे ही हैँ। इन सभी स्मार्टपैक की वेलिडिटी 30 दिन है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Smart Packs, International Roaming, Telecom
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.