300Mbps स्पीड, 17 OTT और 350 TV चैनल्स का फायदा देंगे ये 3 Airtel Xstream प्लान, जानें कीमत

Airtel के नए ब्रॉडबैंड प्लान में एक डेडिकेटेड रिलेशनशिप मैनेजर के साथ एयरटेल ब्लैक प्रायोरिटी केयर भी शामिल है।

300Mbps स्पीड, 17 OTT और 350 TV चैनल्स का फायदा देंगे ये 3 Airtel Xstream प्लान, जानें कीमत

699 रुपये का Airtel ब्रॉडबैंड प्लान 40Mbps की स्पीड देता

ख़ास बातें
  • इन प्लान की कीमत 699 रुपये, 1,099 रुपये और 1,599 रुपये प्रति माह है
  • इन प्लान Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और Netflix मिलता है
  • ब्रॉडबैंड प्लान में "zero" इंस्टॉलेशन कॉस्ट और पहला महीना फ्री है
विज्ञापन
Airtel ने सोमवार को 699 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले तीन नए XStream फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं, जो इंटरनेट के साथ-साथ 350 से अधिक टीवी चैनल्स का एक्सेस देते हैं। 'ऑल-इन-वन' नाम से नया एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान 17 प्रीमियम ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म तक भी एक्सेस देता है, जिसमें Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और Netflix शामिल हैं। कंपनी ने ब्रॉडबैंड प्लान में "zero" इंस्टॉलेशन कॉस्ट और पहले महीने का रेंट न लेने का दावा किया है। ग्राहकों को अपने टीवी पर टीवी कंटेंट और ओटीटी एक्सेस प्राप्त करने के लिए Airtel 4K Xstream TV Box खरीदना आवश्यक है।

नए ऑल-इन-वन एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान 699 रुपये, 1,099 रुपये और 1,599 रुपये प्रति माह रेंट के साथ आते हैं, जो प्रति माह 3333GB की FUP लिमिट के साथ अनलिमिटेड डेटा देते हैं।

अनलिमिटेड डेटा के साथ, Xstream Fiber Broadband प्लान एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम का एक्सेस भी देते हैं, जो SonyLIV, ErosNow, Lionsgate Play, और Hungama Play सहित 14 ओवर-द-टॉप (OTT) ऐप्स के लिए सिंगल लॉगिन लाता है। प्लान 350 से अधिक टीवी चैनल्स का एक्सेस देता है, जो ग्राहक Airtel 4K एक्सस्ट्रीम बॉक्स खरीदने के बाद प्राप्त कर सकते हैं। यह बॉक्स 2,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Airtel के नए ब्रॉडबैंड प्लान में एक डेडिकेटेड रिलेशनशिप मैनेजर के साथ एयरटेल ब्लैक प्रायोरिटी केयर भी शामिल है।

बड़े अंतर की बात करें, तो 699 रुपये का एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान 40Mbps की स्पीड देता है, जबकि 1,099 रुपये का प्लान 200Mbps स्पीड और 1,599 रुपये प्लान 300Mbps स्पीड देता है।

699 रुपये का प्लान भी एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम के अलावा Disney+ Hotstar एक्सेस के साथ आता है। हालांकि, 1,099 रुपये प्लान Amazon Prime और Disney+ Hotstar के साथ आता है, जबकि 1,599 रुपये का प्लान इन दो अन्य ओटीटी सर्विस के अलावा Netflix का एक्सेस भी देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »