Airtel और Vodafone को हुआ 94 लाख सब्सक्राइबर्स का घाटा, Jio से जुड़े 36 लाख नए ग्राहक : TRAI

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार, मई महीने में Bharti Airtel को 47,428 लाख सब्सक्राइबर्स का घाटा हुआ है, जबकि Vodafone Idea ने 47.263 लाख सब्सक्राइबर्स खोए हैं। इस लिहाज़ से वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने कुल मिलाकर 94 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स केवल एक महीने में ही खो दिए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 अगस्त 2020 13:04 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio के मार्केट शेयर 34.33 प्रतिशत हैं
  • BSNL के वायर्ड सेगमेंट में 24.1 लाख सब्सक्राइबर्स हैं
  • Vodafone Idea ने मई में खोए 47.263 लाख सब्सक्राइबर्स

TRAI के लेटेस्ट टेलीकॉम सब्सक्रिप्शन डेटा में हुआ खुलासा

Bharti Airtel और Vodafone Idea लगातार अपने सब्सक्राइबर्स की संख्या को खोते जा रहे हैं, मई महीने में भी कुछ ऐसी ही स्थिति ज़ारी है जिसमें कुल मिलाकर 56.11 लाख वायरलेस सब्सक्राइबर्स कम हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर Reliance Jio के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार जियो ने 36.577 लाख से भी ज्यादा नए सब्सक्राइबर्स अपने साथ जोड़े हैं। हैरानी की बात है कि जियो के अलावा, BSNL के साथ भी वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढोतरी हुई है। बीएसएनएल के साथ 2 लाख सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। TRAI के लेटेस्ट टेलीकॉम सब्सक्रिप्शन डेटा में यह खुलासे हुए हैं। इस डेटा के मुताबिक, अप्रैल के अंत तक वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में कुल मिलाकर 114.952 करोड़ की कमी आई थी, हालांकि मई में यह आंकड़ा 114.391 करोड़ का है।  

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार, मई महीने में Bharti Airtel को 47.428 लाख सब्सक्राइबर्स का घाटा हुआ है, जबकि Vodafone Idea ने 47.263 लाख सब्सक्राइबर्स खोए हैं। इस लिहाज़ से वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने कुल मिलाकर 94 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स केवल एक महीने में ही खो दिए हैं। दोनों टेलीकॉम कंपनियों को अप्रैल महीने में हुए नुकसान के मुकाबले इस महीने ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है, अप्रैल में 75 लाख वायरलेस सब्सक्राइबर्स कम हुए थे। लेकिन इस बार आंकड़ा 94 लाख का है। जब से Reliance Jio ने टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखा है, तब से ही यह दोनों कंपनियां लगातार अपने  मार्केट शेयर खोती जा रही हैं। जैसे कि हमने बताया जिस महीने में एयरटेल और वोडाफोन को सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ, उसी महीने रिलायंस जियो ने 36.577 लाख सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा है। जियो के साथ बीएसएनएल ने भी मई महीने में 2.015 लाख सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़कर सबको हैरान कर दिया है।
 

रिलायंस जियो के मार्केट शेयर 34.33 प्रतिशत हैं, वहीं भारती एयरटेल 27.78 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती है और वोडाफोन आइडिया के मार्केट शेयर 27.09 प्रतिशत हैं। बीएसएनएल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आती है, जिसके मार्केट शेयर 10.50 प्रतिशत हैं।

ब्रॉडबैंड की बात करें, तो इस सेगमेंट में सब्सक्राइबर्स की संख्या अप्रैल के अंत तक 67.614 करोड़ बढ़ी है और मई में यह आंकड़ा 68.377 करोड़ है। इस लिहाज़ से ब्रॉडबैंड सेगमेंट में 1.13 प्रतिशत मासिक बढोतरी देखी गई है।

वायरलेस सेगमेंट में जियो के 39.275 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं, वहीं एयरटेल 14.355 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरे नंबर पर है। वोडाफोन आइडिया के 11.305 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। जबकि वायर्ड सेगमेंट में बीएसएनएल 24.1 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ टॉप पर है, Atria Convergence Technologies के 16.4 लाख सब्सक्राइबर्स हैं और Hathway और Jio के 9.7 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Vodafone Idea, Bharti Airtel, Airtel, TRAI, BSNL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  2. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
  3. Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 से लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का एडवांस Smart Camera 4 Max लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  4. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  5. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  6. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  7. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  8. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  9. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.