एयरटेल की 100 एमबीपीएस तक की स्पीड वाली वी-फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा अब मुंबई में भी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2016 11:01 IST
ख़ास बातें
  • इस सेवा का आगाज़ सबसे पहले चेन्नई से हुआ था
  • वी-फाइबर सेवा में ग्राहकों को 100 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड मिलेगी
  • इस ब्रॉडबैंड सेवा के लिए यूज़र को एक नए मॉडम की ज़रूरत पड़ेगी
चेन्नई, बैंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर के बाद एयरटेल के वी-फाइबर सुपरफास्ट ब्रॉडबैंड सेवा को मुंबई में पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी बुधवार को एयरटेल ने दी। याद रहे कि इस सेवा का आगाज़ सबसे पहले चेन्नई से हुआ था। इसके बाद सेवा की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर और बैंगलुरु की गई।

वी-फाइबर सेवा में ग्राहकों को 100 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। मौज़दा ब्रॉडबैंड ग्राहकों को लिए इस सेवा के लिए अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा। हालांकि,ज्यादा तेज वी-फाइबर ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को एक नए मॉडम की ज़रूरत पड़ेगी।
Advertisement

एयरटेल ने अभी तक वी-फाइबर को सपोर्ट करने वाले नए मॉडम की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, स्पीड बढ़ जाने के बाद भी मासिक रेंटल प्लान में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि अगर एक महीने की सेवा के बाद ग्राहक उससे संतुष्ट नहीं होते हैं तो वे कनेक्शन वापस कर सकते हैं। ऐसे ग्राहकों को मॉडम की कीमत वापस लौटा दी जाएगी। मौजूदा और नए यूज़र वी-फाइबर सेवा के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। नए ग्राहकों के वी-फाइबर प्लान की कीमत 899 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने बताया है कि नए ग्राहक तीन महीने के लिए मुफ्त सेवा का फायदा उठा सकेंगे।

कंपनी ने बताया कि वी-फाइबर नेटवर्क में अपग्रेड करने के लिए उसे रोड में खुदाई करके फिर से तार बिछाने का काम नहीं करना पड़ेगा। बल्कि, कंपनी नॉय्ज़ एलिमिनेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके स्पीड को बढ़ा देगी। इसे कंपनी ने वेक्टराइज़ेशन का नाम दिया है। वी-फाइब सेवा को  देशभर के 87 अन्य शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा, जहां पर एयरटेल की ब्रॉडबैंड सुविधा पहले से उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Internet, Broadband, Telecom, V Fiber, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.