Jio की राह पर Airtel, हर Xstream Fiber Broadband प्लान में अनलिमिटेड डेटा

साथ ही 999 रुपये, 1,499 रुपये और 3,999 रुपये के एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान के साथ Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और Zee5 सर्विस मिलेगी।

Jio की राह पर Airtel, हर Xstream Fiber Broadband प्लान में अनलिमिटेड डेटा

Reliance Jio के बाद Airtel ने किया ब्रॉडबैंड प्लान में बदलाव

ख़ास बातें
  • Airtel नए प्लान के तहत ग्राहकों को देगा 1Gbps तक की इंटरनेट स्पीड
  • नए प्लान की सीरीज़ का सबसे सस्ता प्लान 499 रुपये का है
  • एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान के साथ OTT ऐप्स एक्सेस भी कर रहा है प्रदान
विज्ञापन
Bharti Airtel ने अपने एक्स्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को नए प्लान्स के साथ अपग्रेड कर दिया है, इन प्लान की कीमत 499 रुपये से शुरू होती है जिसमें ग्राहकों को 'अनलिमिटेड' हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस प्राप्त होगा। टेलीकॉम कंपनी ने Airtel Xstream Bundle का भी ऐलान किया है, जिसके तहत कंपनी अपने सभी Xstream Fiber प्लान के साथ Xstream Android 4K TV Box दे रही है। यही नहीं, कंपनी इसके साथ कॉम्प्लिमेंट्री OTT ऐप्स का एक्सेस भी प्रदान करेगी। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा किया गया यह बदलाव प्रतिद्वंदी Reliance Jio कंपनी को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है, हाल ही में जियो ने भी अपने जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस में बदलाव पेश किया था।

लेटेस्ट बदलाव के अनुसार, Airtel ने Xstream Fiber broadband सर्विस के तहत पांच अलग-अलग मासिक प्लान पेश किए हैं। इस प्लान की शुरुआत जैसे कि हमने बताया 499 रुपये से होती है, जो इस सीरीज़ का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 40Mbps स्पीड प्राप्त होती है। इसके अलावा, कंपनी ने 799 रुपये का मासिक प्लान पेश किया है, जिसमें 100Mbps स्पीड मिलती है। वहीं, 999 रुपये के प्लान में 200Mbps स्पीड मिलती है, 1,499 रुपये के प्लान में 300Mbp स्पीड और 3,999 रुपये के प्लान में 1Gbps स्पीड प्राप्त होती है। इन सभी प्लान में द्वारा किया गया है कि ग्राहकों को अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा प्राप्त होगा।

हालांकि, एयरटेल ने अपने टर्म एंड कंडिशन पेज पर उल्लेख किया है कि इसमें भी फेयर यूसेज़ पॉलिसी (FUP) लागू होगी, जिसमें 3,333 जीबी के बाद स्पीड घटकर 1,024Kbps हो जाएगी।  

नए एयरटेल एक्स्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी प्राप्त होगी, लेकिन यह सुविधा उन्हीं यूज़र्स को मिलेगी जो कि अपने कनेक्शन के साथ लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस प्लान में एयरटेल एक्स्ट्रीम एक्सेसस भी शामिल है, जिसमें 1000 से ज्यादा फिल्में, शो और ओटीटी ऐप्स और स्टूडियो की सीरीज़ शामिल हैं। इसके अलावा, 999 रुपये, 1,499 रुपये और 3,999 रुपये के एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान के साथ Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और Zee5 सर्विस मिलेगी।

नए प्लान के अलावा, एयरटेल ने Xstream Bundle ऑफर का भी ऐलान किया है, जिसके तहत ब्रॉडबैंड यूज़र्स 1,500 रुपये की डिपॉज़िट राशि के साथ Xstream Android 4K TV Box प्रदान कर रहा है, जिसके साथ कॉम्प्लिमेंट्री अमेज़न प्राइम वीडियो, डिज़नी+ हॉटस्टार और ज़ी5 एक्सेस प्राप्त होगा। इससे पहले भी एयरटेल ने 1,500 रुपये के सिक्योरिटी डिपॉज़िट के साथ ब्रॉडबैंड यूज़र्स को टीवी बॉक्स ऑफर दिया था। हालांकि, इसमें कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस नया है।

एयरटेल ने अपने नए ब्रॉडबैंड प्लान को वेबसाइट के साथ-साथ Airtel Thanks ऐप पर भी लिस्ट कर दिया है। मौजूदा एक्स्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस प्राप्त करने वाले ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर में अपग्रेड कर दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »