Airtel TV का मज़ा अब वेब पर भी, लाइव टीवी देख पाएंगे यूज़र्स

Airtel अपनी Airtel live TV सेवा को वेब पर लाने की तैयारी कर रही है। खबर है कि कंपनी लंबे समय से इस सेवा की टेस्टिंग कर रही थी और अब इसके वेब वर्ज़न के साथ तैयार है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 मई 2019 18:52 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल नंबर और ओटीपी के ज़रिए लॉगइन करना होगा
  • Airtel TV के वेब वर्ज़न को अभी Airtel Xstream वेबसाइट पर एक्सेस करना संभव
  • वेब वर्ज़न पर एयरटेल टीवी के सारे कंटेंट का लुत्फ नहीं
Airtel अपनी Airtel live TV सेवा को वेब पर लाने की तैयारी कर रही है। खबर है कि कंपनी लंबे समय से इस सेवा की टेस्टिंग कर रही थी और अब इसके वेब वर्ज़न के साथ तैयार है। याद रहे कि यूज़र्स अब तक Airtel TV का मज़ा एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर ले पाते थे। लेकिन जल्द ही हम और आप इसका मज़ा डेस्कटॉप, लैपटॉप और वेब ब्राउज़र सपोर्ट करने वाले किसी अन्य डिवाइस पर ले पाएंगे। एयरटेल लाइव टीवी पर कंटेंट का लुत्फ Airtel सब्सक्राइबर्स अपने मोबाइल नंबर के ज़रिए उठा पाएंगे। यहां पर ओटीपी के ज़रिए वैरिफिकेशन होगा। पता चला है कि Airtel TV के सारे कंटेंट अभी वेब वर्ज़न पर नहीं उपलब्ध हैं।

एयरटेल सब्सक्राइबर्स वेब वर्ज़न पर एयरटेल टीवी के सारे कंटेंट का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। उदारहरण के तौर पर, Zee5 का कंटेंट वेबसाइट पर नहीं दिख रहा था, जबकि HOOQ का इंटीग्रेशन लाइव था। वेब वर्ज़न में यूज़र को लाइव टीवी का भी ऐक्सस मिलता है। साथ में सिनेमा की स्ट्रीमिंग भी संभव है। स्ट्रीमिंग से पहले यूज़र्स को अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी के ज़रिए लॉगइन करना होगा। कंटेंट को स्ट्रीम करने से पहले सब्सक्राइबर्स के प्रीमियम मेंबरशिप की जांच होती है। Airtel TV के वेब वर्ज़न को अभी Airtel Xstream वेबसाइट पर एक्सेस किया जा सकता है।
Advertisement

Telecom Talk ने इस संबंध में सबसे पहले जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि धीरे-धीरे कंटेंट की मात्रा बढ़ाई जा रही है। पहले वेब वर्ज़न पर लाइव टीवी सपोर्ट नहीं उपलब्ध था। लेकिन अब इसे वेबसाइट का हिस्सा बना दिया गया है। Airtel TV ऐप पर आज की तारीख में 373 चैनल और 10,000 सिनेमा यूज़र्स के लिए उपलब्ध हैं। इसका मुकाबला JioCinema और अन्य ओटीटी ऐप्स से है। यह सपोर्ट मिल जाने के बाद एयरटेल की इस सर्विस की दावेदारी और मज़बूत हो जाएगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel TV, Airtel TV on Web, AirtelXtreme, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  11. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  12. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  13. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.