• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के 250 रुपये से कम कीमत में आने वाले इन 5 'पैसा वसूल' प्लान पर नज़र जरूर डालें

Airtel के 250 रुपये से कम कीमत में आने वाले इन 5 'पैसा वसूल' प्लान पर नज़र जरूर डालें

Airtel के इन 5 किफायती रीचार्ज प्लान में से दो डेली डाटा बेनेफिट्स प्रदान करते हैं, जबकि दो प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

Airtel के 250 रुपये से कम कीमत में आने वाले इन 5 'पैसा वसूल' प्लान पर नज़र जरूर डालें
ख़ास बातें
  • Airtel के इन पांच प्लान में से दो डेली डाटा बेनेफिट्स प्रदान करते हैं
  • इन में से सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान 99 रुपये का है
  • 179 रुपये के प्लान में मिलेगा 2 जीबी डाटा
विज्ञापन
Airtel कंपनी भारतीय टेलीकॉम कंपनियों की लिस्ट में दूसरी सबसे बड़ी सर्विस प्रोवाइडर है। महंगे रीचार्ज प्लान प्रदान करने के बावजूद आज भी कई यूज़र्स नेटवर्क के हिसाब से एयरटेल कंपनी को ही चुनते हैं। एयरटेल कंपनी अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान पोर्टफोलियो में कई रीचार्ज प्लान लेकर आती है। कंपनी के 250 रुपये से कम की कीमत में आने वाले रीचार्ज प्लान को चुनने की बात करें, तो कंपनी यूज़र्स एक नहीं दो नहीं बल्कि कई शानदार विकल्प पेश करती है। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको कंपनी के ऐसे ही 5 बेस्ट रीचार्ज प्लान की जानकारी देंगे, जो कि आपको 250 रुपये से कम की कीमत में प्राप्त होंगे।
 

Airtel Prepaid Plans Under Rs 250

किफायती रीचार्ज प्लान की इस लिस्ट में सबसे कम की कीमत वाले प्लान की बात करें, तो यह 99 रुपये की कीमत में आता है। 99 रुपये की कीमत में एयरटेल कंपनी अपने ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 200MB डाटा और 99 रुपये का टॉकटाइम प्रदान करती है। टॉकटाइम में कंपनी 1 पैसा प्रति सेकेंड यूज़र्स से वसूलती है। 99 रुपये के बाद कंपनी का अगला किफायती विकल्प 155 रुपये का रीचार्ज प्लान हो सकता है। इस रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 24 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें 1 जीबी डाटा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और 300 एमएसएम की सुविधा शामिल है।

1 जीबी डाटा से ज्यादा की जरूरत पूरी करने के लिए आप एयरटेल के 179 रुपये के रीचार्ज प्लान का रूख कर सकते हैं। यह प्लान आप 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और 300 एमएसएम की सुविधा प्रदान करता है।

इसके बाद के रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को डेली डाटा की सुविधा मिलती है। यह प्लान 209 रुपये है, जो कि 21 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 1 जीबी डाटा का एक्सेस मिलता है। 21 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से ग्राहकों को प्लान में कुल मिलाकर 21 जीबी डाटा प्राप्त होता है। डाटा के अलावा, प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग, और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा शामिल है।

एयरटेल का 239 रुपये वाला प्लान 24 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स 209 रुपये के प्लान के समान है। हालांकि, 24 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से यह प्लान आपको 24 जीबी डाटा का एक्सेस प्रदान करता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »