अब सभी एयरटेल प्रीपेड यूज़र की कॉल दरें प्रति सेकेंड की दर से होंगी तय

अब सभी एयरटेल प्रीपेड यूज़र की कॉल दरें प्रति सेकेंड की दर से होंगी तय
विज्ञापन
भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने देश में अपने सभी प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए कॉल दरें प्रति सेकेंड के आधार पर तय करने का फैसला किया है। कंपनी इसके जरिए यह तय करना चाहती है कि यूज़र सिर्फ नेटवर्क इस्तेमाल किए गए वक्त का ही पैसा चुकाएं।

कंपनी का यह फैसला टेलीकॉम नियामक ट्राई की उन कोशिशों के बीच आया है जब यह जानने की कोशिश हो रही है कि कहीं टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को कॉल ड्रॉप से फायदा तो नहीं हो रहा।

कंपनी ने बयान जारी करके कहा, ''आज से देश के सभी प्रीपेड यूज़र प्रति सेकेंड की दर से पैसा चुकाएंगे। इस तरह से हम यह सुनिश्चित कर पाएंगे कि प्रीपेड यूज़र उतने ही वक्त का पैसा चुकाएं जितनी देर के लिए उन्होंने नेटवर्क का इस्तेमाल किया।"

जून 2015 में जारी आंकड़ों के मुताबिक, एयरटेल के 94.4 फीसदी यूज़र प्रीपेड प्लान का इस्तेमाल कर रहे थे। कॉल ड्रॉप को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच हाल ही में टेलीकॉम सचिव राकेश गर्ग ने कहा था कि ऐसे प्लान की प्लान की जांच होनी चाहिए जिनमें यूज़र को कुछ फ्री कॉल मिनट तो मिलते हैं और बिलिंग मिनट के आधार पर होती है।

हालांकि, भारती एयरटेल (भारत और दक्षिण अफ्रीका) के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा था कि कंपनी के 95 फीसदी प्लान प्रति सेकेंड पर आधारित हैं, इसलिए कंपनी को कॉल ड्रॉप से कोई फायदा नहीं होता।

आपको बता दें कि पिछले 3-4 महीनों में कॉल ड्रॉप की बहुत ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस समस्या पर चिंता जताते हुए आधिकारियों को इसका हल निकालने का निर्देश दिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »