एयरटेल का नया 'सरप्राइज़' ऑफर, 13 मार्च से मिलेगा मुफ्त डेटा

एयरटेल का नया 'सरप्राइज़' ऑफर, 13 मार्च से मिलेगा मुफ्त डेटा
ख़ास बातें
  • एयरटेल यूज़र को 13 माार्च से मुफ्त डेटा मिलेगा
  • मुफ्त डेटा 'एयरटेल सरप्राइज़' प्रमोशनल ऑफर के तहत दिया जा रहा है
  • अभी यह नहीं बताया गया है कि यूज़र को कितना डेटा मिलेगा
विज्ञापन
एयरटेल अपने पोस्टपेड ग्राहकं को एक प्रमोशनल मेल भेज रही है। इस मेल के मुताबिक, कंपनी 13 मार्च से अपने पोस्टपेड ग्राहकों को मुफ्त डेटा देगी। हालांकि, अभी कंपनी ने 'एयरटेल सरप्राइज़' ऑफर के तहत मिलने वाले डेटा का ऐलान नहीं किया है।

प्रमोशनल ईमेल के मुताबिक, एयरटेल पोस्टपेड यूज़र मायएयरटेल ऐप में जाकर जान सकेंगे कि उन्हें कितना डेटा मुफ्त दिया जा रहा है। यह ऐप गूगल प्ले और ऐप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

(यह भी पढ़ें: टेलीकॉम कंपनियों ने किया है अब 300 रुपये का धमाका, जानें क्या हैं ऑफर )

ग्राहकों को भेजे ईमेल में कंपनी ने कहा, '' हम आपको कुछ डेटा मुफ्त दे रहे हैं, ताकि आप भारत के सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क का आनंद थोड़ा ज्यादा ले सकें। आप 13 अप्रैल से मायएयरटेल ऐप में लॉगइन कर इस सरप्राइज़ के बारे में जान सकते हैं। आगे बढ़ें, और एयरटेल सरप्राइज़ का अनुभव लें और अपने प्रियजनों के साथ जश्न मनाएं।'' यह एयरटेल सरप्राइज़ प्रमोशनल ऑफर, कंपनी द्वारा प्रीपेड ग्राहकों के लिए 345 रुपये वाले रीचार्ज पैक को लॉन्च करने के बाद आया है। 345 रुपये वाले पैक में कंपनी 1 जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन के हिसाब से 28 दिनों के लिए 28 जीबी डेटा दे रही है।

वहीं, अपनी कम कीमतों वाले प्लान के साथ भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में हलचल मचाने वाली रिलायंस जियो अपने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत 303 रुपये में 30 जीबी 4जी डेटा (1 जीबी प्रतिदिन) दे रही है।

प्रतिद्वंदी कंपनियां वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने भी अपने नए डेटा ऑफर लॉन्च किए हैं। लेकिन ये सिर्फ प्रीपेड रीचार्ज पैक तक ही सीमित हैं और अभी पोस्टपेड यूज़र के लिए कोई नए पैक लॉन्च नहीं किए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, MyAirtel app, Airtel Postpaid, Reliance Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »