• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 1.5GB डेली डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है यह Airtel प्लान, जानें Jio और Vi से कितना बेहतर?

1.5GB डेली डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है यह Airtel प्लान, जानें Jio और Vi से कितना बेहतर?

Airtel के 719 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको Xstream मोबाइल पैक का एक्सेस, Apollo 24x7 Circle का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, मुफ्त ऑनलाइन कोर्स और FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक जैसे फायदे भी मिलेंगे।

1.5GB डेली डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है यह Airtel प्लान, जानें Jio और Vi से कितना बेहतर?

Jio और Vi के पोर्टफोलियो में भी 719 रुपये का रिचार्ज प्लान मौजूद है

ख़ास बातें
  • अनलिमिटेड कॉल, फ्री SMS, 1.5GB डेली डेटा देता है Rs. 719 का Airtel प्लान
  • Jio के 719 रुपये के प्लान में मिलता है 2GB डेली डेटा
  • Vi के 719 रुपये के प्लान में मिलता है डेटा कैरी फॉर्वर्ड का फायदा
विज्ञापन
हाल के कुछ महीनों में Airtel, Jio, Vi के रिचार्ज पैक की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान वैल्यू फॉर मनी से महंगे प्लान की लिस्ट में आ गए हैं। हालांकि, जियो के पोर्टफोलियो में अभी भी कुछ प्लान हैं, जो आपको अन्य कंपनियों की तुलना में बेहतर फायदे देते हैं। लेकिन, यदि आप Airtel यूज़र हैं और आप एक लंबी अवधी के रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, तो हम आपकी तलाश आसान बनाने वाले हैं। यहां हम आपको 84 दिनों की वैलिडिटी वाला एक लॉन्ग टर्म प्लान (Airtel Rs 84 days vailidity plan) बता रहे हैं, जो आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली हाई-स्पीड डेटा बेनिफिट भी देगा। इस प्लान की कीमत 719 रुपये है। आइए इसके बारे में सब जानते हैं।
 

Airtel Rs 719 prepaid recharge plan benefits

Airtel का 719 रुपये का लॉन्ग वैलिडिटी प्लान आपको डेली डेटा, SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग के फायदे देता है। बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें आपको अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा, यह प्लान हर दिन 100 मुफ्त SMS का फायदा भी देता है। इसमें 1.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है। इसकी वैलिडिटी 84 दिन है, और इस हिसाब से आपको इस प्लान में वैधता के दौरान कुल 8400 मुफ्त SMS और कुल 127.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।

इस प्लान में आपको Xstream मोबाइल पैक का एक्सेस, Apollo 24x7 Circle का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, मुफ्त ऑनलाइन कोर्स और FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक जैसे फायदे भी मिलेंगे। इसके अलावा, यह पैक फ्री हैलोट्यून्स भी देता है, साथ ही आपको इसमें Wynk Music का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
 

Airtel Rs 719 prepaid recharge plan vs others

यदि हम Airtel के 719 रुपये के रिचार्ज प्लान की Jio के 719 रुपये के प्लान से तुलना करे, तो जियो के प्लान में भी एयरटेल की तरह अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग मिलती है, और साथ ही 84 दिनों तक हर दिन 100 फ्री SMS भी मिलते हैं, लेकिन जियो का 719 रुपये का प्लान अपने यूज़र्स को 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा का फायदा देता है, जिस हिसाब से कुल वैधता के दौरान यूज़र्स को 168GB डेटा मिलता है।

वहीं, Vi का 719 रुपये का रिचार्ज प्लान Airtel के समान फायदे देता है। इसकी वैलिडिटी भी 84 दिन है और इसमें 1.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा 100 मुफ्त SMS प्रति दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे फायदे भी दिए जा रहे हैं। हालांकि, Vi अपने यूज़र्स को बिना लिमिट के नाइट डेटा भी देता है, जिसमें मध्यरात्रि  12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक यूज़र्स अनलिमिटेड फ्री डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सोमवार से शुक्रवार तक अपने डेली डेटा कोटा में से बचा हुआ डेटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी इस प्लान में 2GB तक बैकअप डेटा भी देती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, airtel recharge plans, Recharge plans
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »