• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel का सबसे सस्ता 84 दिन वाला प्लान : अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनेफिट्स से है लैस

Airtel का सबसे सस्ता 84 दिन वाला प्लान : अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनेफिट्स से है लैस

Airtel के भले ही ज्यादातर प्लान महंगे हो रहे हों, लेकिन अभी भी एयरटेल के कई ऐसे छोटे रीचार्ज प्लान मौजूद हैं जो आपको कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट्स प्रदान करते हैं। ये प्लान इन्हीं में से एक है।

Airtel का सबसे सस्ता 84 दिन वाला प्लान : अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनेफिट्स से है लैस
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान में मिलेगा 6GB डाटा
  • प्लान की कीमत 379 रुपये है
  • इस प्लान में आपको Wynk Music और Free Hellotunes प्राप्त होती है
विज्ञापन
Airtel के भले ही ज्यादातर प्लान महंगे हो रहे हों, लेकिन अभी भी एयरटेल के कई ऐसे छोटे रीचार्ज प्लान मौजूद हैं जो आपको कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट्स प्रदान करते हैं। कई बार सस्ते प्लान को मिल जाते हैं, लेकिन उनकी वैधता केवल 28 दिन तक ही सीमित होती है। लेकिन आज हम जिस सस्ते प्लान की  जानकारी आपको देने जा रहे हैं, वो प्लान 400 रुपये से भी कम की कीमत में आपको 28 नहीं... 56 नहीं बल्कि पूरी 84 दिन तक की वैधता देने जा रहा है। जी हां, यूं तो एयरटेल के 84 दिन की वैधता के प्लान 500 व 600 रुपये से भी ज्यादा के होते हैं, लेकिन कंपनी एक ऐसा किफायती प्लान भी ग्राहकों के लिए लेकर आती हैं जिसमें लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ कई शानदार बेनेफिट्स शामिल हैं।

Airtel के इस रीचार्ज प्लान की कीमत महज 379 रुपये है। इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 84 दिन तक की वैधता मिलने वाली है, जिसका मतलब यह है कि 400 रुपये से भी कम के रीचार्ज में आपको अगले तीन महीनें तक अगले रीचार्ज की टेंशन नहीं होने वाली है। बात यदि बेनेफिट्स की करें, तो वो भी काफी शानदार हैं। इस प्लान में एयरटेल अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा प्रदान करता है। यानी कि एयरटेल ग्राहक 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त बाते कर सकते हैं।

इसके अलावा, इस प्लान में ग्राहकों को 6GB हाई-स्पीड डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। वहीं, SMS की बात करें, तो आप इस प्लान में 900 फ्री एसएमएस की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस प्लान में आपको Wynk Music और Free Hellotunes प्राप्त होती है। वहीं, 379 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहक को FASTag खरीदने पर ग्राहकों को 100 रुपये कैशबैक मिलेगा। 6 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के हिसाब से यह प्लान घर के बुजुर्गों या फिर फर्स्ट टाइम स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए बेस्ट हैं, जिन्हें फोन पर 84 दिन तक फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 6 जीबी डाटा इस्तेमाल के  लिए प्राप्त होगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »