• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के इन प्रीपेड रिचार्जों पर मिल रहा 15 OTT ऐप्‍स का कंटेंट, अनलिमिटेड 5G डेटा और ये फायदे, जानें पूरी डिटेल

Airtel के इन प्रीपेड रिचार्जों पर मिल रहा 15 OTT ऐप्‍स का कंटेंट, अनलिमिटेड 5G डेटा और ये फायदे, जानें पूरी डिटेल

इन रिचार्ज प्‍लान के साथ एयरटेल एक्‍स्‍ट्रीम प्‍ले (Airtel Xstream Play) का एक्‍सेस भी मिलता है, जिसमें 15 ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स का कंटेंट शामिल है जैसे- सोनी लिव, इरोज नाउ आदि।

Airtel के इन प्रीपेड रिचार्जों पर मिल रहा 15 OTT ऐप्‍स का कंटेंट, अनलिमिटेड 5G डेटा और ये फायदे, जानें पूरी डिटेल

यूजर्स को डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार और प्राइम वीडियो का सब्‍सक्र‍िप्‍शन भी मिलता है।

ख़ास बातें
  • एयरटेल के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पर मिल रहा ओटीटी ऐप्‍स का कंटेंट
  • एयरटेल एक्‍स्‍ट्रीम प्‍ले की मदद से देखा जा सकता है कंटेंट
  • यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा भी किया जा रहा है ऑफर
विज्ञापन
मोबाइल रिचार्ज अब सिर्फ अनलिमिटेड कॉल्‍स, डेटा और SMS के फायदों तक सीमित नहीं हैं। टेलिकॉम कंपनियां रिचार्ज प्‍लान को एंटरटेनमेंट पैकेज की तरह पेश कर रही हैं। मोबाइल रिचार्ज कराने पर ढेर सारे ओटीटी प्‍लेटफॉर्म भी एक्‍सेस किए जा सकते हैं और जब ऑपरेटर एयरटेल (Airtel) हो, तो अनलिमिटेड 5G डेटा की पेशकश भी मिल जाती है। आज हम आपको Airtel के उन चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान के बारे में बता रहे हैं, जिनके साथ अनलिमिटेड 5G डेटा, 15 OTT ऐप्‍स समेत कई फायदे ऑफर हो रहे हैं।   
 

एयरटेल का 359 रुपये का रिचार्ज 

जिन यूजर्स की जरूरत सिर्फ मोबाइल रिचार्ज कराना नहीं है, उनके लिए एयरटेल का 359 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज बेहतरीन हो सकता है। इस रिचार्ज प्‍लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ रोजाना 100 एसएमएस किए जा सकते हैं। प्‍लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके अलावा, 3जीबी डेटा रोजाना 28 दिनों तक दिया जाता है। अगर आप 5G स्‍मार्टफोन यूजर हैं और सर्विस आपके क्षेत्र में उपलब्‍ध है, तो आप अनलिमिटेड 5जी डेटा इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इस प्‍लान के साथ एयरटेल एक्‍स्‍ट्रीम प्‍ले (Airtel Xstream Play) का एक्‍सेस भी मिलता है, जिसमें 15 ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स का कंटेंट शामिल है जैसे- सोनी लिव, इरोज नाउ आदि। 
 

एयरटेल का 499 रुपये का रिचार्ज 

एयरटेल के 499 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान में वो सभी फायदे ऑफर किए जाते हैं, जो 359 रुपये के रिचार्ज प्‍लान में मिलते हैं। उसके अलावा, इस रिचार्ज प्‍लान में डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार (Disney+ Hotstar) का मोबाइल सब्‍सक्र‍िप्‍शन भी दिया जाता है। यूजर 3 महीनों तक डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का कंटेंट स्‍ट्रीम कर सकते हैं। 
 

एयरटेल का 699 रुपये का रिचार्ज 

यह रिचार्ज प्‍लान भी उन सभी खूबियों के साथ आता है, जो 359 रुपये के रिचार्ज प्‍लान में दी जाती है। अच्‍छी बात है कि इसमें वैलिडिटी 28 के बजाए 56 दिनों की है साथ में इतने ही दिनों के लिए एमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप भी दी जाती है, जिसे आप अपने मोबाइल पर स्‍ट्रीम कर सकते हैं। ध्‍यान रहे कि इस प्‍लान में डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार की सुविधा नहीं मिलती। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »