• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • 42GB डाटा के साथ मिलेगा ZEE5 सब्सक्रिप्शन Free, जानें Airtel के इस प्लान के बारे में...

42GB डाटा के साथ मिलेगा ZEE5 सब्सक्रिप्शन Free, जानें Airtel के इस प्लान के बारे में...

आज हम आपको Airtel के एक ऐसे रीचार्ज प्लान की जानकारी देने वाले हैं, जिसमें आपको अन्य बेनेफिट के साथ ZEE5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन फ्री में प्राप्त होगा। खास बात यह है कि एयरटेल के इस प्लान की कीमत 300 रुपये से भी कम है।

42GB डाटा के साथ मिलेगा ZEE5 सब्सक्रिप्शन Free, जानें Airtel के इस प्लान के बारे में...
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान में मिलती है 28 दिन तक की वैधता
  • एयरटेल के इस पैक में Airtel Xstream प्रीमियम की मेंबरशिप भी मिलती है
  • इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग है शामिल
विज्ञापन
OTT प्लेटफॉर्म के इस वक्त में ज्यादातर यूज़र ऐसे प्रीपेड प्लान की तलाश में होते हैं, जिनमें उन्हें न केवल कॉलिंग और डाटा सुविधा प्राप्त हो बल्कि बिना किसी अतिरिक्त शुल्क में ओटीट प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त हो। ग्राहकों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता को देख अब टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने कई रीचार्ज प्लान्स के साथ फ्री सब्सक्रिप्शन देना शुरू कर दिया है। आज हम आपको Airtel के एक ऐसे रीचार्ज प्लान की जानकारी देने वाले हैं, जिसमें आपको अन्य बेनेफिट के साथ ZEE5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन फ्री में प्राप्त होगा। खास बात यह है कि एयरटेल के इस प्लान की कीमत 300 रुपये से भी कम है।

Airtel के इस प्लान की कीमत 289 रुपये है, जिसमें 28 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। बात यदि प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की करें, तो इस प्लान में यूज़र्स को डेली 1.5 जीबी डाटा मिलता है। 28 दिन की वैधता के हिसाब से ग्राहकों को इस रीचार्ज प्लान में कुल मिलाकर 42GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगा। डाटा के अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा भी शामिल है, जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर 24 घंटे फ्री वॉयस कॉल का आनंद ले सकते हैं। साथ ही इसमें डेली 100 फ्री एसएमएस बेनेफिट भी शामिल है।

यह तो रही डाटा और कॉलिंग जैसे बेनेफिट की बात... इन सब के अलावा इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें शामिल ZEE5 प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन है। Zee5 में आपको लाइव टीवी शो, लेटेस्ट वेब सीरीज़ और फिल्मों का एक्सेस प्राप्त होता है।

केवल ज़ी5 ही नहीं बल्कि इस रीचार्ज में Airtel Xstream प्रीमियम की मेंबरशिप भी मिलती है। एक्सस्ट्रीम में 400 से अधिक लाइव टीवी चैनलों और विभिन्न फिल्में देखने को मिलती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »