• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel ग्राहकों के लिए बुरी खबर, पोस्टपेड प्लान से 6 महीने घटाई Amazon Prime मेंबरशिप की वैधता

Airtel ग्राहकों के लिए बुरी खबर, पोस्टपेड प्लान से 6 महीने घटाई Amazon Prime मेंबरशिप की वैधता

अमेजन प्राइम मेंबरशिप 499 रुपये, 999 रुपये, 1,199 रुपये और 1,599 रुपये वाले एयरटेल पोस्टपेड प्लान के साथ साथ उपलब्ध हैं। एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान के साथ Amazon Prime मेंबरशिप के लाभ पहले जैसे ही रहेंगे।

Airtel ग्राहकों के लिए बुरी खबर, पोस्टपेड प्लान से 6 महीने घटाई Amazon Prime मेंबरशिप की वैधता

एयरटेल ने पोस्टपेड प्लान में Amazon Prime मेंबरशिप की वैधता घटाई है।

ख़ास बातें
  • एयरटेल ने पोस्टपेड प्लान में Amazon Prime मेंबरशिप की वैधता घटाई है।
  • एयरटेल (Airtel) ने अपने पोस्टपेड प्लान्स को संशोधित किया है।
  • एयरटेल अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए कोई विशेष बदलाव नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने पोस्टपेड प्लान्स को संशोधित किया है। एयरटेल ने पोस्टपेड प्लान में उपलब्ध Amazon Prime मेंबरशिप की वैधता को 1 साल से घटाकर 6 माह कर दिया है। इस बदलाव के बाद जो यूजर्स एयरटेल पोस्टपेड प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें अब 6 माह के लिए अमेजन प्राइम का एक्सेस मिल रहा है। अमेजन प्राइम मेंबरशिप 499 रुपये, 999 रुपये, 1,199 रुपये और 1,599 रुपये वाले एयरटेल पोस्टपेड प्लान के साथ साथ उपलब्ध हैं। एयरटेल अपने कुछ ब्रॉडबैंड प्लान के साथ Amazon Prime मेंबरशिप भी प्रदान करता है जिसके लाभ पहले जैसे ही रहेंगे।

Airtel वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक 499 रुपये, 999 रुपये, 1,199 रुपये और 1,599 रुपये वाले एयरटेल के पोस्टपेड प्लान में Airtel Thanks Platinum रिवॉर्ड्स के तौर पर 6 माह की Amazon Prime मेंबरशिप उपलब्ध हैं। टेलीकॉम कंपनी पहले इन सभी 4 प्लान के साथ 1 साल का फ्री Amazon Prime एक्सेस प्रदान कर रहा था।

टेलीकॉम टॉक ने पहले संशोधन की सूचना दी थी। एयरटेल ने Gadgets 360 को कंफर्म किया कि संशोधन 1 अप्रैल से लागू है। इसका मतलब है कि जिन यूजर्स ने 1 अप्रैल से पहले प्लान लिया और प्राइम मेंबरशिप के लिए साइन इन किया है तो उन्हें 1 साल तक सब्सक्रिप्शन मिलता रहेगा। वहीं उसके बाद वालों के लिए मेंबरशिप की वैधता घटाकर 6 महीने कर दी गई है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि अपडेट पोस्टपेड प्लान तक ही सीमित है और एयरटेल अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए कोई विशेष बदलाव नहीं कर रहा है। आपको बता दें कि दिसंबर में Amazon Prime मेंबरशिप यूजर्स के लिए 50 प्रतिशत तक महंगी हो गई। मेंबरशिप वर्तमान में 179 रुपये प्रति माह, 459 रुपये तिमाही के लिए और 1,499 रुपये सालाना आधार पर उपलब्ध है।

अब इसको देखते हुए एयरटेल के साथ-साथ अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी आने वाले दिनों में Amazon Prime मेंबरशिप के साथ अपने प्लान को रिवाइज कर सकती हैं।

Amazon Prime के अलावा, Airtel के पोस्टपेड प्लान 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। वहीं एयरटेल के 1,199 रुपये वाले प्लान में Netflix बेसिक मंथली सब्सक्रिप्शन मिलता है और एयरटेल के 1,599 रुपये वाले प्लान Netflix स्टैंडर्ड मंथली सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Amazon Prime Membership, Airtel Postpaid Plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »