Airtel के 40Mbps और 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान में Amazon Prime सब्सक्रिप्शन मिलने की खबर

Airtel के इस बदलाव की जानकारी फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर नहीं दी गई है और न ही Airtel Thanks app पर इसे लाइव किया गया है। OnlyTech की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूज़र्स को अपने एयरटेल थैंक्स ऐप में यह ऑफर नज़र आ रहा है।

Airtel के 40Mbps और 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान में Amazon Prime सब्सक्रिप्शन मिलने की खबर

799 रुपये के प्लान को कथित रूप से 934 रुपये में बदला गया है

ख़ास बातें
  • Airtel 200Mbps से ऊपर की स्पीड वाले प्लान के साथ पेश करता है प्राइम बेनेफ
  • 499 रुपये के प्लान को 589 रुपये में किया संशोधित
  • यह प्लान Airtel Xstream app सब्सक्रिप्शन के साथ भी आते हैं
विज्ञापन
Airtel ने कथित रूप से अपने सबसे कम कीमत के 40Mbps और 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान के ऑफर बंडल में बदलाव कर Amazon Prime सब्सक्रिप्शन को शामिल किया है। हालांकि, यह बदलाव फिलहाल कुछ ही यूज़र्स को अपने Airtel Thanks app में नज़र आ रहा है। एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 499 रुपये से शुरू होती है, इससे पहले इस बेस प्लान में अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन बेनेफिट शामिल नहीं था। अमेज़न प्राइम और ज़ी5 सब्सक्रिप्शन इससे पहले केवल 200Mbps से ऊपर की स्पीड वाले प्लान पर ही ऑफर किया जाता था। हालांकि, अब बेस-लेवल ब्रॉडबैंड प्लान में बदलाव पेश करते हुए कथित रूप से अमेज़न प्राइम बेनेफिट दिया गया है।  

Airtel के इस बदलाव की जानकारी फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर नहीं दी गई है और न ही Airtel Thanks app पर इसे लाइव किया गया है। OnlyTech की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूज़र्स को अपने एयरटेल थैंक्स ऐप में यह ऑफर नज़र आ रहा है। कथित रूप से एयरटेल के 499 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान को Amazon Prime सब्सक्रिप्शन के साथ अपग्रेड कर दिया गया है। बदलाव के बाद इस प्लान की कीमत 589 रुपये हो गई है, जिसमें अनलिमिटेड डेटा, 40Mbps की स्पीड और अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉल शामिल हैं। यह प्लान Airtel Xstream app सब्सक्रिप्शन के साथ भी आता है।

ठीक इसी तरह, 799 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान को कथित रूप से 934 रुपये में संशोधित कर दिया गया है, जिसमें अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन दिया गया है। यह प्लान अनलिमिटेड डेटा, 100Mbps स्पीड और अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉल से लैस है। इसमें भी एयरटेल एक्सट्रीम ऐप सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। OnlyTech की रिपोर्ट के अनुसार, ऐप पर जहां इस प्लान को 1,099 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है, वहां इस प्लान की असल कीमत 943 रुपये है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेज़न प्राइम बेनेफिट केवल इन संशोधित प्लान पर दिया जाएगा, जब इन्हें मासिक रूप से खरीदा जाएगा। यह सेमी-एनुअल व एनुअल खरीद के साथ लिस्ट नहीं किए गए हैं। फिलहाल इन बदले हुए प्लान को बड़े स्तर पर रोलआउट नहीं किया गया है, अभी केवल कुछ लोगों के लिए ही यह ऑफर लाइव हैं।

एयरटेल ने हाल ही में 'अनलिमिटेड' हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस' अपने सभी ब्रॉडबैंड प्लान के साथ रोलआउट किया था। कंपनी द्वारा किया गया यह बदलाव प्रतिद्वंदी Reliance Jio कंपनी को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है, हाल ही में जियो ने भी अपने जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस में बदलाव पेश किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Broadband, Airtel PLans
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »