Airtel मॉनसून सरप्राइज़ ऑफर का फायदा ऐसे पाएं

एयरटेल मॉनसून सरप्राइज ऑफर को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। अब यूज़र इसका फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर के तहत सभी पोस्टपेड ग्राहक तीन महीने के लिए अतिरिक्त 30 जीबी (हर महीने 10 जीबी) 4जी डेटा पाएंगे। अगर आप पोस्टपेड यूज़र हैं तो माय एयरटेल ऐप को डाउनलोड करके मुफ्त डेटा पा सकते हैं।

Airtel मॉनसून सरप्राइज़ ऑफर का फायदा ऐसे पाएं
ख़ास बातें
  • एयरटेल मॉनसून सरप्राइज ऑफर को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था
  • पोस्टपेड ग्राहक तीन महीने के लिए अतिरिक्त 30 जीबी डेटा पाएंगे
  • माय एयरटेल ऐप को डाउनलोड करके मुफ्त डेटा पा सकते हैं
विज्ञापन
एयरटेल मॉनसून सरप्राइज ऑफर को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। अब यूज़र इसका फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर के तहत सभी पोस्टपेड ग्राहक तीन महीने के लिए अतिरिक्त 30 जीबी (हर महीने 10 जीबी) 4जी डेटा पाएंगे। अगर आप पोस्टपेड यूज़र हैं तो माय एयरटेल ऐप को डाउनलोड करके मुफ्त डेटा पा सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले के साथ ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

इस ऑफर का फायदा पाने के लिए माय एयरटेल ऐप को डाउनलोड करें। इसके बाद टॉप पर दिख रहे बैनर पर क्लिक करें। इसके बाद ऐप आपको अपने फोन पर एयटरेल टीवी ऐप डाउनलोड करने को कहेगा। डाउनलोड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप अपने एयरटेल नंबर के लिए मुफ्त डेटा पा सकते हैं। माय एयरटेल ऐप में Claim free data पर क्लिक करते ही आपके एयरटेल नंबर को 30 जीबी डेटा मिल जाएगा। डेटा को अगले 24 घंटे में आपके अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा।

एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को कुल 30 जीबी डेटा तीन इंस्टॉलमेंट में मिलेगा। यूज़र को इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 10 जीबी डेटा दिया जाएगा। और यह ऑफर सिर्फ एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। इस सेवा के एक्टिव होने के साथ आपको एयरटेल की ओर से एसएमएस के ज़रिए इसकी पुष्टि की जाएगी।

बता दें कि टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के कदम रखने के बाद से अन्य कंपनियों के लिए ग्राहकों को अपने नेटवर्क के साथ जोड़ा रखना आसान नहीं रहा है। इस वजह से Airtel, Vodafone और Idea जैसी कंपनियां हर दूसरे हफ्ते नए ऑफर देती रही हैं। ज़्यादातर ऑफर अनलिमिटेड कॉल और ज़्यादा डेटा वाले हैं। इस रेस में बीएसएनएल जैसी सरकारी कंपनी भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »