Airtel के इस प्लान में हर रोज मिलेगा 3 जीबी 4जी डेटा

एयरटेल ने पिछले महीने ही डेटा की ज़्यादा ख़पत करने वाले ग्राहकों के लिए 999 रुपये वाला नया प्रीपेड लॉन्च किया था। और अब Airtel ने 799 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान पेश कर दिया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2017 13:10 IST
ख़ास बातें
  • यूज़र को इस प्लान में कुल 84 जीबी डेटा मिलेगा
  • यह प्लान सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है
  • जियो के भी 799 रुपये वाले प्लान में 3 जीबी डेटा हर रोज मिलता है
एयरटेल ने पिछले महीने ही डेटा की ज़्यादा ख़पत करने वाले ग्राहकों के लिए 999 रुपये वाला नया प्रीपेड लॉन्च किया था। और अब Airtel ने 799 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान पेश कर दिया है। इस नए प्लान की वैधता 28 दिनों की है और 799 रुपये में यूज़र कुल 84 जीबी 3जी/4जी डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी यूज़र को हर रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा। अभी 799 रुपये का नया प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। माय एयरटेल ऐप या एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर इस प्लान को रीचार्ज कराया जा सकता है। पिछले महीने लॉन्च हुए 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर रोज 4 जीबी डेटा मिलता है।

999 रुपये वाले पैक की तरह ही नया 799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ज़्यादा डेटा की जरूरत वाले ग्राहकों के लिए है। इस पैक में यूज़र को अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल फोन कॉल की सुविधा मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने नियम व शर्तों में स्पष्ट बताया है कि अनलिमिटेड कॉल की सुविधा भी एक सीमा के साथ आती है। हर दिन अधिकतम 250 मिनट मुफ्त कॉल मिनट मिलेंगे और हफ्ते में सीमा 1,000 मिनट की होगी। मुफ्त कॉल लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहक को एयरटेल से एयरटेल नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 10 पैसे प्रति मिनट और अन्य नेटवर्क पर 30 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा।
Advertisement
 

799 रुपये वाले पैक को एयरटेल पेमेंट्स बैंक के जरिए खरीदने पर ग्राहक ख़ास ऑफर के तहक 50 फीसदी कैशबैक का लाभ भी ले सकते हैं। इसके अलावा भी एयरटेल के 549 वाले प्रीपेड प्लान में 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। वहीं 499 रुपये वाले प्लान में आपको 1.5 जीबी डेटा मिलता है। दोनों प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल ऑफर के साथ आते हैं।

Reliance Jio के पास भी कुछ ऐसा ही प्लान है। 999 रुपये के पैक में कंपनी 90 जीबी डेटा देती है। एयरटेल की तुलना में जियो डेटा तो कम देती है, लेकिन हर दिन हाई-स्पीड डेटा की खपत की कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा पैक की वैधता 90 दिनों की है। इस तरह से ग्राहकों को औसतन हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, जियो का 509 रुपये वाला  प्लान 112 जीबी डेटा के साथ आता है। 56 दिनों की वैधता वाले इस पैक में ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी 4जी डेटा दिया जाता है। अप्रैल में ट्रिपल ऐस प्लान के साथ 3 जीबी डेटा हर रोज ऑफर करने वाली बीएसएनएल पहली टेलीकॉम कंपनी थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.