Airtel ग्राहकों को मिल रहा है मुफ्त YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, जानें कैसे?

YouTube Premium सर्विस के चलते ग्राहकों को यूट्यूब पर विज्ञापन देखने को नहीं मिलते हैं और साथ ही यूट्यूब म्युज़िक तक भी मुफ्त पहुंच मिलती है।

Airtel ग्राहकों को मिल रहा है मुफ्त YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, जानें कैसे?

Airtel Thanks ऐप के जरिए नए YouTube Premium ऑफर को लिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • YouTube Premium में ग्राहकों को विज्ञापन देखने को नहीं मिलते
  • तीन महीने के लिए मिलेगा मुफ्त यूट्यूब प्रीमियम ट्रायल
  • ऑफर लेने के लिए पहले कुछ शर्तों का पालन जरूरी
विज्ञापन
Airtel अपने ग्राहकों को कथित तौर पर तीन महीने की YouTube Premium सदस्यता मुफ्त दे रही है। अपने प्रीमियम ग्राहकों को लुभाने के लिए हाल ही में कंपनी ने मुफ्त Disney+ Hotstar VIP सदस्यता देनी शुरू की थी और अब नया कदम कंपनी को नए ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद करेगा। यूट्यूब प्रीमियम सर्विस के चलते ग्राहकों को यूट्यूब पर विज्ञापन देखने को नहीं मिलते हैं और साथ ही यूट्यूब म्युज़िक तक भी मुफ्त पहुंच मिलती है। हालांकि खबर की जानकारी देने वाली रिपोर्ट का कहना है कि यह ऑफर चुनिंदा ग्राहकों के लिए है और इसमें कुछ शर्ते भी हैं, जिनकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं। 

TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, Airtel अपने चुनिंदा ग्राहकों को तीन महीने के लिए मुफ्त YouTube Premium सदस्यता दे रही है। यह ऑफर ग्राहकों को Airtel Thanks ऐप के जरिए मिलेगा। हालांकि इसमें कुछ शर्ते भी हैं। ग्राहकों को मुफ्त प्रीमियम सदस्यता के लिए एक कोड लेना होगा। एयरटेल द्वारा ऑफर की शर्ते बताने वाले पेज के मुताबिक, एयरटेल ग्राहकों के लिए यह यूट्यूब प्रीमियम ऑफर 22 अक्टूबर 2020 से 22 अप्रैल 2021 तक चेलेगा। इसके अलावा यह ऑफर केवल उन ग्राहकों के लिए मान्य होगा, जिन्होंने अभी तक यूट्यूब प्रीमियम, यूट्यूब म्युज़िक प्रीमियम, यूट्यूब रेड या गूगल प्ले म्युज़िक की सदस्यता नहीं ली है।

पेज आगे कहता है कि यदि आपने ऊपर बताई किसी भी प्रीमियम सर्विस को पहले से सब्सक्राइब किया हुआ है, तो आपको बिना यूट्यूब म्युज़िक फीचर्स के केवल YouTube Premium सर्विस मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को इस ऑफर को 22 मई 2021 से पहले एक्टिवेट करना होगा। जैसा कि हमने बताया कि नया ऑफर Airtel Thanks ऐप के जरिए लेना होगा और ऑफर खत्म होने के बाद यदि आप इस सर्विस को आगे बनाए नहीं रखना चाहते तो आपको इस सदस्यता को कैंसल कराना होगा, नहीं तो आपको 129 रुपये प्रति माह भुगतान करना होगा।

इस ऑफर को पाने के लिए यूज़र्स को फॉर्म भरना होगा और एयरटेल के टर्म्स एंड कंडिशन पेज में साफ लिखा हुआ है कि यह फ्री यूट्यूब प्रीमियम ट्रायल कोड पाने के लिए ग्राहकों को 6 महीने तक का समय भी लग सकता है।

इससे अलग बता दें कि हाल ही में Airtel ने अपने ब्रॉडबैंड और पोस्टपेड यूज़र्स के लिए 1 साल का मुफ्त Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन ऑफर पेश किया था। यह नया ऑफर भी Airtel Thanks ऐप के जरिए उपलब्ध होगा। इससे पहले भी एयरटेल ने 399 रुपये की कीमत वाला 1 साल का डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन अपने प्रीपेड ग्राहकों को 401 रुपये, 612 रुपये, 1,208 रुपये और 2,599 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ मुफ्त ऑफर किया था। एयरटेल की प्रतिद्वंद्वी कंपनी Jio भी अपने कुछ प्रीपेड प्लान के साथ 1 साल तक का डिज़नी+ हॉटस्टार VIP एक्सेस देती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouTube Premium, Airtel, Airtel Thanks, Airtel Thanks app
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  4. TCS में 3 वर्षों में वर्कर्स के बराबर हो सकती है AI एजेंट्स की संख्या
  5. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती
  7. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  8. आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
  9. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  10. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »