• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel ब्रॉडबैंड और पोस्टपेड यूज़र्स को फ्री मिलेगा 1 साल का Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन, ऐसे....

Airtel ब्रॉडबैंड और पोस्टपेड यूज़र्स को फ्री मिलेगा 1 साल का Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन, ऐसे....

यदि आप इस ऑफर के लिए योग्य हैं, तो अपने Airtel Thanks app में आप इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको डिस्कवरी #airtelThanks सेक्शन में जाना होगा और फिर Disney+ Hotstar tile पर टैप करें यहां आपको एक साल का मुफ्त डिज़नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन दिख जाएगा।

Airtel ब्रॉडबैंड और पोस्टपेड यूज़र्स को फ्री मिलेगा 1 साल का Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन, ऐसे....

यह नया ऑफर Airtel Thanks app के माध्यम से उपलब्ध होगा।

ख़ास बातें
  • Airtel चुनिंदा ग्राहकों के लिए लाया यह ऑफर
  • Disney+ Hotstar VIP के वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 399 रुपये है
  • इससे पहले प्रीपेड ग्राहकों को यह ऑफर पेश कर चुकी है एयरटेल कंपनी
विज्ञापन
Airtel ने अपने ब्रॉडबैंड और पोस्टपेड यूज़र्स के लिए 1 साल का मुफ्त Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन ऑफर पेश किया है। यह नया ऑफर Airtel Thanks app के माध्यम से उपलब्ध होगा। इससे पहले भी एयरटेल ने 399 रुपये की कीमत वाला 1 साल का डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन अपने प्रीपेड ग्राहकों को 401 रुपये, 612 रुपये, 1,208 रुपये और 2,599 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ मुफ्त ऑफर किया था। एयरटेल की प्रतिद्वंद्वी कंपनी Jio भी अपने कुछ प्रीपेड प्लान के साथ 1 साल तक का डिज़नी + हॉटस्टार VIP एक्सेस प्रदान करती है।

टेलीकॉम ऑपरेटर के टर्म्स एंड कंडिशन पेज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Airtel का यह नया Disney+ Hotstar VIP ऑफर चुनिंदा एयरटेल ग्राहकों के लिए है और यह ऑफर 999 रुपये या इससे ऊपर के ब्रॉडबैंड प्लान के साथ-साथ 499 रुपये व उससे ऊपर के पोस्टपेड प्लान पर ही प्रदान किया जाएगा।

यदि आप इस ऑफर के लिए योग्य हैं, तो अपने Airtel Thanks app में आप इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको डिस्कवरी #airtelThanks सेक्शन में जाना होगा और फिर Disney+ Hotstar tile पर टैप करें यहां आपको एक साल का मुफ्त डिज़नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन दिख जाएगा।
 
airtel

एक बार एयरटेल थैंक्स ऐप पर उपलब्ध ऑफर दिखने के बाद आप सीधे डिज़नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन को Disney+ Hotstar ऐप या फिर वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं।

यहां यह ध्यान देना जरूरी हो जाता है कि यदि आप एयरटेल से बाहर पोर्ट करते हैं या किसी अन्य पैक में जाते हैं, तो आपका डिज़नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन ऑफर खत्म हो जाएगा। इसे अलावा FAQ पेज पर यह भी जानकारी दी गई है कि आपके फ्री सब्सक्रिप्शन की शुरुआत ऑफर का दावा करने वाले दिन से हो जाती है।

कंपनी के इस ऑफर की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा सार्वजनिक की गई थी। हालांकि, बाद में Gadgets 360 ने स्वतंत्र रूप से इसकी जांच की और पाय कि इसे चुनिंदा यूज़र्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »