Airtel 4G LTE सेवा 296 शहरों में शुरू

Airtel 4G LTE सेवा 296 शहरों में शुरू
विज्ञापन
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने चुनिंदा शहरों में बाज़ार परीक्षण के बाद गुरुवार को देश भर में 296 शहरों में वाणिज्यिक तौर पर 4G सेवाओं को पेश किया है।

दूरसंचार कंपनी ने अप्रैल 2012 में कोलकाता में देश में पहली बार 4G नेटवर्क पेश किया था।

Airtel ने एक बयान में कहा, ‘‘देश भर के उपभोक्ता अब Airtel 4G पर उच्च गति वाली वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा का उपयोग कर सकेंगे और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, तेज अपलोडिंग और फिल्म, संगीत और तस्वीरें डाउनलोड करने की अबाध सेवा हासिल कर सकेंगे।’’

कंपनी ने कहा कि Airtel 4G सेवा मोबाइल फोन, डोंगल, 4G हॉटस्पाट, वाई-फाई डोंगल समेत विभिन्न तरह के स्मार्ट उपकरणों पर उपलब्ध होगी।

इसकी घोषणा करते हुए Bharti Airtel (भारत एवं दक्षिण एशिया) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी गोपाल विट्ठल ने कहा, ‘‘हमने भारत का पहला वाणिज्यिक 4G नेटवर्क तैयार किया है ताकि उच्च गति वाली मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवा वास्तविक बन सके। आज राष्ट्रीय स्तर पर इस सेवा का जारी होना हमारी यात्रा में एक और छोटा कदम है।’’
Airtel ने नए ऐप विंक मूवीज (Wynk Movies) को पेश करने की भी घोषणा की जिसके तहत हजारों फिल्में और अन्य लोकप्रिय वीडियो उपलब्ध होंगे।

Airtel 4G का विकल्प चुनने के लिए उपभोक्ताओं को 4G सिम लेना होगा। Airtel ने कहा कि 4G सेवा 3G की कीमत पर उपलब्ध होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  2. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  3. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  4. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
  5. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  7. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  9. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  10. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »