एयरटेल ने लॉन्च किया नया इंटरनेशनल रोमिंग पैक, इनकमिंग कॉल होगी मुफ्त

एयरटेल ने लॉन्च किया नया इंटरनेशनल रोमिंग पैक, इनकमिंग कॉल होगी मुफ्त
ख़ास बातें
  • 10 दिन वाले नए इंटरनेशनल रोमिंग पैक की कीमत 1,119 रुपये है
  • इससे पहले एक दिन और 30 दिन की वैलिडिटी वाले रोमिंक पैक लॉन्च हुए थे
  • अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में नए रोमिंग पैक लॉन्च हुए हैं
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, एयरटेल ने भारत में 10 दिन वाला नया इंटरनेशनल रोमिंग पैक लॉन्च कर दिया है। नया पैक 10 दिन की वैधता के साथ आएगा। इस पैक के तहत भारत में कॉल करने के लिए मुफ्त मिनट, मैसेज, इनकमिंग कॉल और डेटा मिलेगा।

सितंबर में 30 दिन और एक दिन की वैधता वाले अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने 10 दिन वैलिडिटी वाला पैक लॉन्च किया है। इस पैक की कीमत सिंगापुर और थाइलैंड में 1,119 रुपये है और इसमें अनलिमिटेड मुफ्त इनकमिंग कॉल, 2 जीबी डैटा और भारत कॉल करने के लिए 250 मिनट व 100 टेक्स्ट मैसेज मुफ्त मिलेंगे। ग्राहकों को पैक में मिलने वाले ऑफर खत्म होने के बाद तीन रुपये प्रति एमबी जबकि भारत में या स्थानीय क्षेत्र में कॉल करने पर 3 रुपये प्रति मिनट चुकाने होंगे।

एयरटेल के 10 दिन वाले इस इंटरनेशनल पैक की कीमत अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में 2,999 रुपये है। इस पैक में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल के साथ 2 जीबी डेटा देना होगा। इसमें भी भारत कॉल करने के लिए 250 मिनट और 100 मुफ्त टेक्स्ट मैसेज मिलेंगे। ग्राहकों को इसके बाद भारत में और स्थानीय जगहों परर कॉल करने के लिए 3 रुपये प्रति मिनट चुकाना होगा।

बात करें दुबई की तो 10 दिन के इंटरनेशनल पैक की कीमत 2,999 रुपये है। और यह भी अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के पैक जैसा ही है। लेकिन इनमें दो बड़े फर्क हैं- इनकमिंग कॉल 250 मिनट तक मुफ्त रहेगी और मुफ्त मिनट खत्म होने के बाद भारत व स्थानीय जगहों पर कॉल करने पर 10 रुपये प्रति मिनट चुकाना होगा।

जैसा कि हमने पहले बताया कि इसी तरह के रोमिंग पैक कंपनी ने सितंबर में एक दिन और 30 दिन की वैधता के साथ लॉन्च किए थे। इनके बारे में आप इस लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »