'शानदार नेटवर्क क्वॉलिटी के चलते नए यूजर्स जोड़ने में नंबर वन रही Airtel'

यूज़र्स की संख्या में तब गिरावट आती है जब यूज़र्स खराब नेटवर्क क्वालिटी के चलते सर्विस प्रोवाइडर का साथ छोड़ देते हैं और Vi केस में भी यूज़र्स की कम होती संख्या का कारण खराब नेटवर्क क्वालिटी ही थी।

'शानदार नेटवर्क क्वॉलिटी के चलते नए यूजर्स जोड़ने में नंबर वन रही Airtel'

Airtel (एयरटेल) ने दिसंबर 2020 तक 45 लाख नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा

ख़ास बातें
  • Airtel ने लगातार साल 2020 में जोड़े नए सब्सक्राइबर्स
  • Jio के लिए सब्सक्राइबर्स जोड़ने के मामले में साल 2020 उतार-चढ़ाव वाला रहा
  • Vi को यूज़र्स जोड़ने के मामले में लगातार नुकसान झेलना पड़ा
विज्ञापन
Airtel ने अपनी शानदार नेटवर्क क्वालिटी के कारण साल 2020 के अंत तक सबसे ज्यादा संख्या में ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है। एक स्वतंत्र वैश्विक मोबाइल एनालिटिक्स कंपनी Opensignal के लेटेस्ट डेटा से खुलासा हुआ है कि Airtel और Jio साल 2020 के अंत तक अपने साथ नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ने में कामयाब साबित हुईं हैं, लेकिन इस मामले में Vi (Vodafone Idea) को सब्सक्राइबर्स का नुकसान लगातार झेलना पड़ा। ओपनसिग्नल ने यह भी कहा कि एयरटेल के साथ लगातार पूरे साल नए ग्राहक जुड़ते गए, जबकि जियो में धीरे-धीरे नए सब्सक्राइबर्स की संख्या में मंदी देखी गई। वहीं, दूसरी तरफ वीआई ने पिछले साल की शुरुआत से लगातार ग्राहकों का नुकसान झेला।

Opensignal ने पिछले साल के लिए डेटा साझा किया है जहां उन स्मार्टफोन यूज़र्स के मोबाइल एक्सपीरियंस को एनालाइज़ किया गया है, जिन्होंने साल 2020 में अपना नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर को बदला है। इस रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Airtel और Jio को जहां यूज़र्स का फायदा हुआ है, वहीं Vi को पिछले साल यूज़र्स का नुकसान झेलना पड़ा। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि यूज़र्स द्वारा मोबाइल नेटवर्क बदलने का कारण खराब नेटवर्क क्वालिटी साबित हुई है। उन्होंने कम 4G उपलब्धता को अनुभव किया और कम समय 3G या 4G मोबाइल कनेक्शन पर बिताया।

डेटा में देखा जा सकता है कि एयरटेल ने साल 2020 के अंत तक लगातार नए सब्सक्राइबर्स को अपने नेटवर्क के साथ जोड़ा है, जिसके साथ वह पिछले साल यूज़र्स का सबसे बड़ा हिस्सा अपने साथ जोड़ने में कामयाब साबित हुई है। जियो की बात करें, तो अगस्त 2020 तक नए जियो सब्सक्राइबर्स की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन सितंबर महीने के बाद से जियो में भी नए सब्सक्राइबर्स जुड़ने की संख्या में गिरावट देखी गई। वहीं, दूसरी तरफ वीआई को पिछला पूरा साल यूज़र्स की कमी का सामना करना पड़ा। यूज़र्स की संख्या में तब गिरावट आती है जब यूज़र्स खराब नेटवर्क क्वालिटी के चलते सर्विस प्रोवाइडर का साथ छोड़ देते हैं और इस केस में भी यूज़र्स की कम होती संख्या का कारण खराब नेटवर्क क्वालिटी ही थी।

इस तरह Airtel के साथ लगातार जुड़े नए सब्सक्राइबर्स की संख्या का कारण शानदार नेटवर्क क्वालिटी है। आपको बता दें, हाल ही में TRAI ने दिसबंर 2020 का अपना डेटा साझा किया था, जिसमें सामने आया था कि भारतीय एयरटेल कंपनी अगस्त से लगातार पांचवे महीने दिसंबर 2020 तक नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ने के मामले में टॉप पर रही है। Airtel (एयरटेल) ने दिसंबर 2020 तक 45 लाख नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा है। एयरटेल का कुल सब्सक्राइबर्स बेस दिसंबर में 338.70 मिलियन हो गया, इसका मार्केट शेयर दिसंबर में 29.36 प्रतिशत रहा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Vodafone Idea, Vi, Jio, Opensignal
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »