• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel New Plans: एयरटेल यूज़र्स को अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें हर प्लान से जुड़ी डिटेल

Airtel New Plans: एयरटेल यूज़र्स को अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें हर प्लान से जुड़ी डिटेल

Airtel Latest Plans: एयरटेल ने भी अपने प्रीपेड सर्विस के टैरिफ प्लान को संशोधित करने की घोषणा कर दी है। अगर आप भी एयरटेल यूज़र हैं तो जानें कंपनी के नए प्रीपेड प्लान के बारे में।

Airtel New Plans: एयरटेल यूज़र्स को अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें हर प्लान से जुड़ी डिटेल

Airtel New Plans: एयरटेल प्रीपेड प्लान से जुड़ी हर डिटेल जानें

ख़ास बातें
  • एयरटेल ने 998 रुपये और 1,699 रुपये वाले लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान में भी
  • 129 रुपये वाले Airtel prepaid plan के लिए अब चुकाने होंगे 148 रुपये
  • Vodafone Idea और Jio के प्रीपेड प्लान भी हुए महंगे
विज्ञापन
Airtel New Plans: वोडाफोन आइडिया के ही नहीं बल्कि एयरटेल प्रीपेड सर्विस के टैरिफ प्लान भी आज से महंगे हो गए हैं। हाल ही में Airtel के अलावा वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भी अपने प्रीपेड प्लान के टैरिफ महंगे करने की घोषणा की थी। बता दें कि नए एयरटेल प्रीपेड प्लान 3 दिसंबर 2019 यानी आज से लागू हो गए हैं। नए एयरटेल प्रीपेड प्लान की कीमत 19 रुपये से शुरू होकर 2,398 रुपये तक जाती है, यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, एसएमएस और डेटा बेनिफिट्स के साथ आते हैं। बता दें कि Jio के टैरिफ 40 प्रतिशत तक महंगे होंगे।

अपडेटेड प्रीपेड प्लान को देखने से पता चलता है कि टैरिफ 50 पैसा प्रतिदिन से 2.85 रुपये प्रतिदिन तक महंगे हुए हैं। नए प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स में तो ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है।
 

Airtel new prepaid plans

एयरटेल ने कुछ लोकप्रिय अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान को अपडेट किया है जिसमें 129 रुपये, 169 रुपये, 249 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान को भी अपडेट किया गया है और इसमें 998 रुपये और 1,699 रुपये वाले प्लान शामिल हैं जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेटा और 365 दिनों की वैधता के साथ एसएमएस सुविधा के साथ आते हैं।
 
पुराने प्लान की कीमत (रुपये में) पुराने प्लान की वैधता ( दिनों में) पुराने प्लान के बेनिफिट्स नए प्लान की कीमत (रुपये में) नए प्लान की वैधता ( दिनों में) नए प्लान के बेनिफिट्स
19 रुपये 2 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 200 एमबी डेटा 19 रुपये 2 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस 150 एमबी डेटा
35 रुपये 28 दिन 26.66 रुपये का टॉकटाइम, 100 एमबी डेटा 49 रुपये 28 दिन 38.52 रुपये का टॉकटाइम, 100 एमबी डेटा
65 रुपये 28 दिन 130 रुपये का टॉकटाइम, 200 एमबी डेटा 79रुपये 28 दिन 63.95 रुपये का टॉकटाइम, 200 एमबी डेटा
129 रुपये 28 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस, 2 जीबी डेटा 148 रुपये 28 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस, 2 जीबी डेटा
169 या 199 रुपये 28 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन, 1 जीबी प्रतिदिन 248 रुपये 28 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन, 1.5 जीबी प्रतिदिन
249 रुपये 28 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन, 2 जीबी प्रतिदिन 298 रुपये 28 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन, 2 जीबी प्रतिदिन
448 रुपये 82 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन, 1.5 जीबी प्रतिदिन 598 रुपये 84 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन, 1.5 जीबी प्रतिदिन
499 रुपये 82 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन, 2 जीबी प्रतिदिन 698 रुपये 84 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग ,100 एसएमएस प्रतिदिन, 2 जीबी प्रतिदिन
998 रुपये 336 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 एसएमएस, 12 जीबी डेटा 1498 रुपये 365 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 एसएमएस, 24 जीबी डेटा
1699 रुपये 365 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन, 1.5 जीबी प्रतिदिन 2398 रुपये 365 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन, 1.5 जीबी प्रतिदिन

यह भी पढ़ें-  Jio यूज़र्स को झटका, प्रीपेड प्लान होंगे 40 प्रतिशत तक महंगे

यह भी पढ़ें-  Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान हुए महंगे, 3 दिसंबर से लागू होंगे ये नए पैक्स

एयरटेल के संशोधित पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये का है। 19 रुपये वाले Airtel के नए प्रीपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 150 एमबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान की वैधता दो दिनों की होगी। यह प्लान पहले 200 एमबी डेटा के साथ आता था।

वहीं, 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के लिए अब 148 रुपये का शुल्क लगेगा, इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 300 एसएमएस और 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा मिलेगा। 249 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान के लिए अब 298 रुपये का शुल्क लगेगा।

लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान की बात करें तो 998 रुपये वाले प्लान के लिए अब यूज़र को 1,498 रुपये का शुल्क लगेगा, इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 3600 एसएमएस और 365 दिनों की वैधता के साथ 24 जीबी डेटा मिलेगा। 1699 रुपये वाले Airtel Prepaid Plan के लिए अब 2,398 रुपये चुकाने होंगे, इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 365 दिनों की वैधता के साथ हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Airtel Prepaid Plans, Vodafone Idea, Reliance Jio, Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  4. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  5. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  6. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  7. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  8. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  9. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  10. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »