Apple Watch Series 12 में सिरेमिक शील्ड दी गई है, जिसके बारे में Apple का कहना है कि डिस्प्ले को 60% ज्यादा मजबूती मिलती है।
Photo Credit: Apple
Apple Watch Series 12 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च किया है।
Apple Watch Series 12 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच सीरीज के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। iPhone 18 सीरीज के लॉन्च के साथ ही नई एपल वॉच भी यूजर्स के लिए पेश कर दी गई है। Apple Watch Series 12 में नई S11 चिप दी गई है। इसमें नए डिजाइन वाला हेल्थ सेंसिंग सिस्टम और एल्युमीनियम, टाइटेनियम और सिरेमिक फिनिश मिलती हैं। कंपनी का दावा है कि इसका हेल्थ सेंसिंग सिस्टम कहीं ज्यादा बेहतर हुआ है। इसमें बड़े इलेक्ट्रोड्स का इस्तेमाल किया गया है। लाइट को बेहतर कैप्चर करने के लिए फोटोडायोड इसमें लगे हैं। इसमें ज्यादा पावर एफिशिएंट LED सेंसर शामिल किया गया है। आइए जानते हैं नई वॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Apple Watch Series 12 की कीमत भारत में 56,900 रुपये से शुरू होती है। सीरीज को कंपनी ने कई रंगों में पेश किया है जिसमें स्पेस ग्रे, ब्लैक, लाइट गोल्ड और डार्क ब्रॉन्ज एल्युमीनियम शामिल हैं। स्मार्टवॉच के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इसे 18 सितंबर से सेल किया जाएगा। Apple.com पर वॉच खरीद के लिए उपलब्ध होगी।
Apple Watch Series 12 में सिरेमिक शील्ड दी गई है, जिसके बारे में Apple का कहना है कि डिस्प्ले 60% ज्यादा मजबूत मिलती है। इस वॉच में हेल्थ सिस्टम रीडिजाइन किया गया है। जिसमें ECG रीडिंग के दौरान स्किन से बेहतर संपर्क के लिए बड़े इलेक्ट्रोड इस्तेमाल हुए हैं। लाइट को कुशलता से कैप्चर करने के लिए रिंग में लगे फोटोडायोड ज्यादा एफिशिएंट हैं। साथ ही हार्ट रेट ट्रैक करने के लिए बड़े और ज़्यादा पावर-एफिशिएंट ग्रीन LED दिए गए हैं। Apple वॉच सीरीज 12 में कंपनी ने नया S11 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है।
नई स्मार्टवॉच में Apple का कहना है कि इसका हेल्थ ट्रैकिंग सिस्टम किसी भी दूसरे वियरेबल के मुकाबले सबसे सटीक हार्ट रेट ट्रैकिंग देता है। इस वॉच में कंपनी का नया ऑडियो इंटेलिजेंस फीचर भी मिलता है। नया सिस्टम साउंड रिकग्निशन कर सकता है जिसमें अलार्म, डोरबेल और बच्चे के रोने जैसी आवाजों को यह पहचान सकता है। इसके अलावा एक रोचक फीचर लाइव रिवाइंड है जो पिछले 15 सेकंड में कही गई बातों का ट्रांसक्रिप्ट दिखाता है। वॉच सीरीज 12 में कंपनी ने नया Siri AI वॉइस असिस्टेंट दिया है। पर्सनलाइज्ड वेलनेस सहायक भी इसमें आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी