सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज के लिए एयरटेल का नया ऑफर, 1 जीबी के दाम में 15 जीबी 4जी डेटा

विज्ञापन
शुभम् वर्मा, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2016 19:16 IST
एयरटेल ने सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज मोबाइल यूज़र के लिए बेहतरीन डेटा ऑफर निकाला है। कंपनी नए प्लान के तहत ग्राहकों को 1 जीबी की कीमत में 15 जीबी डेटा देने का दावा कर रही है। इसका मतलब है कि कंपनी आपसे सिर्फ 1 जीबी डेटा का दाम लेगी और मुफ्ते में 14 जीबी 4जी/3जी इंटरनेट डेटा देगी। ध्यान रहे कि 1 जीबी मोबाइल इंटरनेट डेटा की कीमत अलग-अलग सर्किल में अलग हो सकती है। हालांकि, कीमत लगभग 250 रुपये है। यह ऑफर सिर्फ एयरटेल के प्रीपेड यूज़र के लिए है।

रिलायंस जियो की धमाकेदार एंट्री के बाद से एयरटेल की कोशिश ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट डेटा सस्ते दरों में उपलब्ध कराने की रही है। अगस्त महीने में कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज यूज़र के लिए 250 रुपये में 10 जीबी 4जी/ 3जी डेटा का ऑफर निकाला था। हालांकि, उस वक्त यह साफ नहीं था कि यह ऑफर किन-किन हैंडसेट के साथ उपलब्ध है।
Advertisement

नए ऑफर में ज्यादा 4जी/ 3जी डेटा देने के साथ एयरटेल ने सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज के उन स्मार्टफोन की सूची भी जारी कर है जिनके साथ इस ऑफर का फायदा मिल सकेगा। एयरटेल 15 जीबी डेटा ऑफर का फायदा सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2015), सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016), सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2015), सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016), सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2015), सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016), सैमसंग गैलेक्सी जे मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो हैंडसेट के साथ उठाया जा सकेगा।

जिन टेलीकॉम सर्किल में 4जी नेटवर्क नहीं है, वहां के यूज़र को 1 जीबी 3जी डेटा दिन में इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा और अतिरिक्त 14 जीबी डेटा को रात के वक्त (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक) इस्तेमाल किया जा सकेगा। अगर ग्राहकों ने अपने एयरटेल नंबर पर नाइट कैशबैक का ऑफर एक्टिवेट करा रखा है, तो वह रात में डेटा इस्तेमाल करके इस ऑफर का भी फायदा उठा सकेंगे। एयरटेल ने बताया है कि 15 जीबी डेटा ऑफर 3 रीचार्ज या 3 महीने तक उपलब्ध होगा, जो भी पहले हो।
Advertisement

ज्ञात हो कि एयरटेल ने 15 जीबी डेटा ऑफर को नए के साथ मौजूदा गैलेक्सी जे सीरीज यूज़र के लिए भी उपलब्ध कराया है।
Advertisement

अब यह सवाल उठेगा कि आप इस 15 जीबी डेटा ऑफर का फायदा कैसे उठा पाएंगे? ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज का स्मार्टफोन इस्तेमाल करना होगा। साथ में एयरटेल प्रीपेड सिम कार्ड मौजूद रहना ज़रूरी है। इसके बाद अपने डिवाइस से offers.airtel.in पेज पर जाएं। ध्यान रहे कि इस दौरान आपके फोन का सेल्युलर डेटा एक्टिव होना चाहिए, वाई-फाई नहीं। इसके बाद एक्टिवेट नाउ पर क्लिक करना होगा। अगर आप इस ऑफर के लिए योग्य हैं तो आपको इसकी पुष्टि करते हुए एक एसएमएस भेजा जाएगा। इसके बाद आप जब भी अपने एयरटेल नंबर पर 1 जीबी मोबाइल इंटरनेट प्लान का रीचार्ज कराएंगे तो आपको अतिरिक्त 14 जीबी डेटा मिलेगा। आप ज्यादा जानकारी के लिए एयरटेल की वेबसाइट पर जांच कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.