Airtel Down: भारत के कई हिस्सों में रुकावट के बाद एयरटेल सर्विस फिर से शुरू

Airtel यूजर्स के लिए मंगलवार की शाम कुछ खास नहीं कर रही, क्योंकि देश के कई हिस्सों में नेटवर्क सर्विस बाधित रही।

Airtel Down: भारत के कई हिस्सों में रुकावट के बाद एयरटेल सर्विस फिर से शुरू

Photo Credit: Pexels/Gustavo Fring

Airtel

ख़ास बातें
  • Airtel यूजर्स के लिए मंगलवार की शाम कुछ खास नहीं कर रही।
  • कई एयरटेल यूजर्स ने सोशल मीडिया पर सर्विस में दिक्कत की शिकायत की।
  • Airtel सर्विस के ठीक से काम न करने पर 8,400 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज हुईं।
विज्ञापन
Airtel यूजर्स के लिए मंगलवार की शाम कुछ खास नहीं कर रही, क्योंकि देश के कई हिस्सों में नेटवर्क सर्विस बाधित रही। कई एयरटेल यूजर्स ने सोशल मीडिया पर सर्विस में दिक्कत की शिकायत करते हुए अपनी समस्या जाहिर की। डाउनटाइम ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, यह आउटेज पहली बार 13 मई को शाम 7:00 बजे IST के बाद रिपोर्ट किया गया था और यह 11:35 बजे IST तक जारी रहा। हालांकि, आउटेज से प्रभावित सभी क्षेत्रों का पता नहीं चला है, लेकिन तमिलनाडु, केरल और नई दिल्ली के यूजर्स ने नेटवर्क कनेक्टिविटी की कमी के बारे में शिकायत की है।

डाउनटाइम ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यूजर्स ने Airtel सर्विस के ठीक से काम न करने के बारे में 8,400 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज कीं। रिपोर्ट्स में से 65 प्रतिशत ने सिग्नल न होने की शिकायत की, जबकि 15 प्रतिशत ने इंटरनेट सर्विस से जुड़ी दिक्कत की जानकारी दी। अन्य 20 प्रतिशत ने अपने मोबाइल फोन में नेटवर्क से जुड़ी अन्य दिक्कतों के बारे में बताया।
Latest and Breaking News on NDTV

बताया गया कि आउटेज मंगलवार को शाम 7:00 बजे IST के आसपास शुरू हुआ, जिसके बाद 1,400 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। रात 9:05 बजे के आसपास आउटेज सबसे अधिक हुआ, जब 8,400 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज हुईं। बुधवार को सुबह 1:05 बजे तक दिक्कत पूरी तरह से ठीक हुई।

एबीपी लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, यह दिक्कत चेन्नई, कोयंबटूर, डिंडीगुल, त्रिशूर, हैदराबाद और केरल के क्षेत्रों जैसे शहरों में देखी गई। टाइम्स नाउ की एक अलग रिपोर्ट में बताया गया कि नई दिल्ली में भी यूजर्स को आउटेज का सामना करना पड़ा।

इस दौरान नेटवर्क सिग्नल उपलब्ध न होने के चलते अधिकतर यूजर्स कथित तौर पर फोन कॉल नहीं कर पा रहे थे। वहीं द हिंदू के अनुसार, उन्हीं क्षेत्रों में कुछ यूजर्स मोबाइल डाटा और इंटरनेट सर्विस का लाभ ले पा रहे थे।

X पर एक यूजर ने Airtel से एक टेक्स्ट मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें दिक्कत की पुष्टि की गई थी। मैसेज में लिखा था कि "कल शाम, हमें तमिलनाडु और केरल के कुछ क्षेत्रों में नेटवर्क आउटेज का सामना करना पड़ा। हमारी टीम ने इस दिक्कत को ठीक करने के लिए रात भर काम किया। हमारी सर्विस पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। इससे होने वाली किसी भी परेशानी के लिए हम क्षमा मांगते हैं और इस दौरान आपके धैर्य और समझ के लिए आपका धन्यवाद।"
 
Latest and Breaking News on NDTV
एयरटेल यूजर्स ने दिक्कत के बाद अपनी निराशा व्यक्ति करने के लिए X का सहारा लिया। केरल के एक यूजर ने कहा कि "मेरे पास 22 जून 2025 तक का वैधता वाला पैक है। लेकिन मैं कल से कॉल नहीं कर पा रहा हूं और न ही मोबाइल डाटा का उपयोग हो रहा है!! आप लोग किस प्रकार की सर्विस प्रोवाइड कर रहे हैं!"

एक अन्य यूजर ने कहा कि "Airtel के साथ क्या हो रहा है? मोबाइल सिग्नल नहीं आ रहा है, कॉल नहीं हो पा रही है और यहां तक कि मेरा Airtel Fiberभी काम नहीं कर रहा है।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel Down, Airtel, Airtel Internet, Airtel Services
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  2. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  3. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  4. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  5. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  6. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  7. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  8. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  10. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »