• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel Black ने 399 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, IPTV सर्विस के साथ मौजूदा ब्रॉडबैंड और DTH लाभ मिलेंगे

Airtel Black ने 399 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, IPTV सर्विस के साथ मौजूदा ब्रॉडबैंड और DTH लाभ मिलेंगे

Airtel Black ने भारत में ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और DTH ग्राहकों के लिए अपने मौजूदा प्लान में बदलाव किया है।

Airtel Black ने 399 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, IPTV सर्विस के साथ मौजूदा ब्रॉडबैंड और DTH लाभ मिलेंगे

Photo Credit: Airtel

Airtel Black के 399 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलती है।

ख़ास बातें
  • Airtel Black के 399 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलती है।
  • Airtel Black के 399 रुपये वाले प्लान में 10Mbps इंटरनेट स्पीड मिलती है।
  • Airtel Black प्लान में 260 से ज्यादा टीवी चैनल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Airtel Black ने भारत में ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और DTH ग्राहकों के लिए अपने मौजूदा प्लान में बदलाव किया है। 399 रुपये की कीमत वाले इस बंडल प्लान में अब इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस के साथ-साथ ब्रॉडबैंड सर्विस और डायरेक्ट-टू-होम (DTH) के साथ अन्य मौजूदा लाभ भी शामिल हैं। IPTV को शामिल करने के साथ Airtel Black का सबसे किफायती प्लान ग्राहकों को 29 ओटीटी स्ट्रीमिंग ऐप से ऑन-डिमांड फिल्म और शो की एक बड़ी लाइब्रेरी प्रदान करता है।

Airtel Black Rs 399 Plan: Airtel साइट पर लिस्टिंग के अनुसार, 399 रुपये वाले Airtel Black प्लान में लैंडलाइन कनेक्शन पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एयरटेल ब्रॉडबैंड के जरिए 10Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है। ग्राहक दिए गए कोटा खत्म होने तक अनलिमिटेड इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं, जिसके बाद स्पीड घटकर 1Mbps हो जाती है। ब्रॉडबैंड के अलावा Airtel Black प्लान में 260 से ज्यादा टीवी चैनल भी शामिल हैं जिन्हें ग्राहक Airtel डिजिटल टीवी कनेक्शन पर एक्सेस कर सकते हैं।

एंट्री-लेवल प्लान में IPTV सर्विस भी शामिल हैं। इस साल मार्च में लॉन्च किया गया यह Amazon Prime Video, Apple TV+, Netflix, ZEE5 और कई अन्य जैसे 29 OTT स्ट्रीमिंग ऐप से ऑन-डिमांड कंटेंट की एक बड़ी लाइब्रेरी प्रदान करता है। हालांकि, कुछ ऐप चुनिंदा प्लान तक ही लिमिटेड हो सकते हैं। 399 रुपये वाले Airtel Black प्लान के साथ ग्राहकों को 350 से ज्यादा टीवी चैनल देखने को मिलते हैं। सामान्य केबल या सेट-टॉप बॉक्स बेस्ड कनेक्शन से अलग IPTV किसी भी इंटरनेट से कनेक्ट डिवाइस जैसे कि स्मार्टफोन, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर बिना किसी अतिरिक्त हार्डवेयर या कनेक्शन की जरूरत के बिना के कंटेंट स्ट्रीम कर सकता है।

हालांकि, यह Airtel Black का हिस्सा है, लेकिन पोस्टपेड प्लान में सभी लाभ नहीं मिलते हैं। हालांकि, इसमें एक बिल और एक कॉल सेंटर शामिल है। ग्राहक एंटरटेनमेंट बंडल के लिए मंथली या एडवांस पेमेंट करके 399 रुपये के प्लान में एनरोल कर सकते हैं। अगर वे पहले ऑप्शन का चयन करते हैं तो उन्हें नॉन-रिफंडेबल एक्टिवेशन फीस के तौर पर 2,500 रुपये का पेमेंट करना होगा। अगर दूसरे ऑप्शन का चयन करते हैं तो उसके लिए 3,300 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसमें से 2,800 रुपये बिल में एडजेस्ट किए जाएंगे, जबकि 500 रुपये नॉन-रिफंडेबल चार्ज है।

Airtel Black ग्राहकों को एक ही बिल के तहत पोस्टपेड, डायरेक्ट-टू-होम (DTH) और फाइबर सर्विस को एडजेस्ट करने की सुविधा देता है, जिसमें एक ग्राहक सर्विस नंबर और एक अलग टीम के जरिए प्राइमरी सर्विस सॉल्यूशन जैसे फीचर शामिल हैं। ग्राहक ऑपरेटर से किसी भी दो या ज्यादा सर्विस को चुनकर अपना खुद का एयरटेल ब्लैक प्लान बना सकते हैं या भारत में 399 रुपये से शुरू होने वाला एक पहले से तैयार एयरटेल ब्लैक फिक्स्ड प्लान का चयन कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »