Airtel के मुंबई में 10 लाख से ज्यादा 5G कस्टमर्स, 140 से अधिक शहरों में पहुंचा 5G नेटवर्क

कंपनी का टारगेट अगले वर्ष मार्च के अंत तक देश के प्रत्येक शहर और महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में यह सर्विस पहुंचाने का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 18:00 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के देश भर में 5G के एक करोड़ यूजर्स हो गए हैं
  • एयरटेल ने इस वर्ष मोबाइल के कॉल और डेटा रेट्स बढ़ाने की योजना बनाई है
  • टेलीकॉम कंपनियों के बिजनेस में 5G सर्विसेज से बढ़ोतरी हो सकती है

पिछले वर्ष दिसंबर में एयरटेल ने जम्मू और कश्मीर में 5G सर्विस शुरू की थी

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने गुरुवार को बताया कि उसने मुंबई में 10 लाख से अधिक 5G सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के देश भर में 5G के एक करोड़ यूजर्स हो गए हैं। एयरटेल का टारगेट अगले वर्ष मार्च के अंत तक देश के प्रत्येक शहर और महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में यह सर्विस पहुंचाने का है। 

कंपनी ने बताया, "देश में 5G सर्विस शुरू करने वाली एयरटेल पहली कंपनी थी और मुंबई अल्ट्रा-फास्ट एयरटेल 5G प्लस सर्विस वाले शुरुआती आठ शहरों में शामिल था। कंपनी का 5G नेटवर्क देश के 140 से अधिक शहरों में उपलब्ध है।"  मुंबई में यह गेटवे ऑफ इंडिया, नरीमन प्वाइंट, फिल्म सिटी, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनस और अन्य महत्वपूर्ण लोकेशंस पर शुरू हो गया है। कंपनी के मुंबई सर्कल के CEO, Vibhor Gupta ने कहा, "हम शहर में और लोकेशंस तक अपनी नेटवर्क बढ़ाना जारी रखेंगे। इससे अधिक कस्टमर्स को सुपरफास्ट हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का एक्सेस मिलेगा।" 
Advertisement

पिछले वर्ष दिसंबर में एयरटेल ने जम्मू और कश्मीर में 5G सर्विस शुरू की थी। पिछले महीने कंपनी ने अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, गांधीनगर, इंफाल, शिमला, पुणे और लखनऊ में इस हाई-स्पीड नेटवर्क को पहुंचाया था। एयरटेल ने इस वर्ष मोबाइल के कॉल और डेटा रेट्स बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने पिछले महीने आठ सर्कल में 28 दिन के मोबाइल सर्विस प्लान का न्यूनतम रिचार्ज लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये किया था। कंपनी के चेयरमैन Sunil Bharti Mittal ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि टेलीकॉम बिजनेस में इनवेस्टमेंट पर रिटर्न बहुत कम है और इस वर्ष टैरिफ बढ़ाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा, "टैरिफ में बढ़ोतरी सभी प्लान के लिए की जाएगी।" मित्तल का कहना था कि कंपनी ने काफी इनवेस्टमेंट किया है और बैलेंस शीट को मजबूत बनाया है लेकिन इस पर रिटर्न काफी कम है। कमजोर तबके के लोगों पर टैरिफ में बढ़ोतरी के असर के बारे में पूछने पर, मित्तल का कहना था कि लोगों के अन्य चीजों पर खर्च की तुलना में यह बढ़ोतरी कम है। उन्होंने कहा, "वेतन बढ़ गए हैं और रेंट में भी बढ़ोतरी हुई है। इसे लेकर कोई शिकायत नहीं कर रहा। लोग डेटा के 30 GB का इस्तेमाल लगभग बिना किसी भुगतान के कर रहे हैं। हमें देश में एक मजबूत टेलीकॉम कंपनी की जरूरत है।" 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, Network, Services, 5G, Market, Data, Mumbai, Bharti Airtel, Users, Gaming, Video, Rates

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.