• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 28 दिनों के लिए 2.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS देगा यह Airtel प्लान, जानें कीमत

28 दिनों के लिए 2.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS देगा यह Airtel प्लान, जानें कीमत

Airtel के 449 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता के दौरान रोज़ाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

28 दिनों के लिए 2.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS देगा यह Airtel प्लान, जानें कीमत

Vi के 409 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 2.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है

ख़ास बातें
  • 28 दिनों के लिए डेली 100 SMS और 2.5GB डेटा देता है Airtel Rs 449 प्लान
  • Jio के 419 रुपये के प्लान में 3GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है
  • Vi के 409 रुपये के प्लान में डेली मिलता है 2.5GB डेटा
विज्ञापन
Bharti Airtel के पोर्टफोलियो में कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऐसे हैं, जो आपको भरपूर डेटा देते हैं और यह पूरी तरह से अनलिमिटेड प्लान हैं। यदि आपका डेटा यूसेज ज्यादा है और एक ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जो आपको 2.5GB तक डेली हाई-स्पीड डेटा है और साथ ही इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री SMS बेनिफिट्स भी मिलें, तो हम आपकी तलाश खत्म करने वाले हैं। Airtel अपने यूज़र्स को कई 2.5GB डेली डेटा प्लान का ऑप्शन देता है। इनमें मिलने वाले ज्यादातर बेनिफिट्स एक समान हैं, लेकिन वैलिडिटी अलग-अलग है। आज हम आपको Airtel का 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड रिचार्ज पैक बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको 2.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता है। हम इस प्लान की तुलना भारत में मौजूद अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स के प्लान से भी करने वाले हैं।
 

Airtel Rs 449 prepaid recharge plan benefits

Airtel के 449 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता के दौरान रोज़ाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यह अनलिमिटेड डेटा प्लान है, जिसका मतलब है कि डेटी डेटा का कोटा खत्म होने के बाद भी आपको अमलिमिटेड ब्राउज़िंग और डाउनलोडिंग का फायदा मिलता रहेगा, लेकिन स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इस प्लान में रोज़ाना 100 मुफ्त SMS भी मिलते हैं, लेकिन डेली कोटा खत्म होने के बाद प्रति लोकल मैसेज के लिए 1 रुपये और प्रति नेशनल मैसेज के लिए 1.5 रुपये देने होंगे।

प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। साथ ही इसमें कई अन्य फायदे भी मिलते हैं, जिनमें 28 दिनों के लिए Xstream Mobile Pack, Prime Video Mobile Edition का 30 दिन का ट्रायल पैक (केवल एक बार प्रति यूज़र), 3 महीनों के लिए Apollo 24|7 Circle मेंबरशिप, Shaw Academy द्वारा फ्री कोर्स, फ्री हैलोट्यून और फ्री Wynk Music एक्सेस शामिल हैं।
 

Airtel Rs 449 prepaid recharge plan vs others

Jio के पास 2.5GB डेली डेटा का कोई प्लान मौजूद नहीं है, लेकिन कंपनी 419 रुपये के प्लान में 3GB डेली हाई-स्पीड प्लान देती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ प्रति दिन 100 मुफ्त SMS भी मिलते हैं।

वहीं, Vi के पास एक 409 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें एयरटेल की तरह 2.5GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज़ाना 100 फ्री SMS का फायदा भी मिलता है। Vi अपने यूज़र्स को डेटा कैरी फॉर्वर्ड के साथ-साथ 2GB तक बैकअप डेटा का ऑप्शन भी देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Airtel, vi, Prepaid recharge plans
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »