Airtel सब्सक्राइबर ऐसे पा सकते हैं 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट कूपन

Airtel ने नई रेफरल स्कीम को जारी किया है। क्या है ये स्कीम और इसके तहत आपको डिस्काउंट कूपन कैसे मिलेंगे, जानिए यहां।

Airtel सब्सक्राइबर ऐसे पा सकते हैं 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट कूपन
ख़ास बातें
  • ग्राहकों को जोड़ने के लिए Airtel ने शुरू की रेफरल स्कीम
  • रेफरल स्कीम के तहत कैसे मिलेंगे डिस्काउंट कूपन, जानें
  • My Airtel ऐप से बिल भुगतान पर काम आएगा डिस्काउंट कूपन
विज्ञापन
Reliance Jio के टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने के बाद से प्राइस वार छिड़ गई है। टेलीकॉम कंपिनयां ने नए ग्राहकों को जोड़ने और साथ ही पुराने ग्राहकों को लुभाने के लिए कमर कस ली है। कंपनियां एक के बाद एक सस्ते रीचार्ज प्लान या तो फिर अन्य ढेरों ऑफर्स पेश कर रही हैं। इसी रेस में अब Airtel ने नई रेफरल स्कीम को जारी किया है। एयरटेल की इस स्कीम के अंतर्गत अन्य नेटवर्क के यूजर को Airtel के साथ जोड़ने पर मौजूदा एयरटेल ग्राहक को 1,500 रुपये तक के डिस्काउंट कूपन दिए जाएंगे। क्या है पूरा ऑफर आइए जानते हैं विस्तार से।

यदि एयरटेल पोस्टपेड ग्राहक रेफरल पॉलिसी के तहत अन्य कंपनी के ग्राहक को जोड़ता है तो उसे पोस्टपेड बिल में छूट दी जाएगी। एक यूजर को जोड़ने पर एयरटेल के मौजूदा ग्राहक को 50 रुपये के तीन कूपन मिलेंगे। बता दें कि पोस्टपेड ग्राहक इस रेफरल प्रोग्राम के तहत अधिकतम 10 यूजर को ही रेफर कर सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि यदि 10 ग्राहक एयरटेल से जुड़ते हैं तो आपको पूरे 1,500 रुपये के डिस्काउंट कूपन मिल जाएंगे। मौजूदा ग्राहक के साथ नए ग्राहकों को भी इस ऑफर का लाभ मिलेगा।
 
airtel

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि My Airtel ऐप से लिंक नंबर में कूपन क्रेडिट किए जाएंगे। इन कूपन का इस्तेमाल पोस्टपेड बिल का भुगतान करते समय किया जा सकेगा। Airtel का कहना है कि नए यूजर का पोस्टपेड कनेक्शन एक्टिवेट होने के 24 घंटे के भीतर कूपन क्रेडिट कर दिए जाएंगे। गौर करने वाली बात यह है कि लाभ सिर्फ माय एयरटेल ऐप के जरिए ही लिया जा सकेगा। मौजूदा एयरटेल पोस्टपेड ग्राहक को My Airtel ऐप में अकाउंट लॉग-इन करने के बाद नोटिफिकेशन एरिया में 'Rs. 150 discount on your postpaid bill' विकल्प मिलेगा। यहां आपको एक कोड मिलेगा, इस कोड को कॉपी कर उसे यूजर को भेजें जिन्हें आप एयरटेल नेटवर्क के साथ जोड़ना चाहते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद जैसे ही यूजर ऑनलाइन प्रोसेस को पूरा करेंगे उन्हें एयरटेल सेवा अधिकारी द्वारा संपर्क किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel Referral Scheme, Airtel, Reliance Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  3. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  8. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  9. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  10. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »