Jio को पछाड़ते हुए एयरटेल (Airtel) नए यूजर्स को जोड़ने में फिर नंबर-1, वोडाफोन आइडिया की हालत सुधरी

वायरलेस (ब्रॉडबैंड) के मामल में Jio विजेता रहा है। ट्राई की रिपोर्ट कहती है कि वायरलेस सब्सक्राइबर्स के मामले में जियो की हिस्सेदारी 35.30 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मार्च 2021 17:26 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने जनवरी 2021 के अंत तक सबसे ज्यादा 58 लाख नए ग्राहक जोड़े
  • Reliance Jio 19 लाख सब्सक्राइबर्स को जोड़ने में कामयाब रहा
  • 17 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़ने से Vi की हालत में भी आया सुधार

Vodafone Idea (Vi) ने जनवरी 2021 के अंत तक 17 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े

जनवरी 2021 के अंत तक भारत में एक्टिव वायरलेस कनेक्शन (मोबाइल) की संख्या 97.8 करोड़ हो गई थी। वहीं, कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ कर लगभग 118.4 करोड़ हो गई थी। दिसंबर 2020 में ये संख्या लगभग 117.4 करोड़ थी। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की लेटेस्ट टेलीकॉम रिपोर्ट कहती है कि भारतीय टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या में यह कुल 0.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसमें से शहरी सब्सक्राइबर्स की संख्या, जो दिसंबर 2020 में 647. 91 मिलियन थी, जनवरी के अंत तक 653.29 मिलियन (लगभग 65 करोड़) हो गई थी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में दिसंबर 2020 में रहे 525.92 मिलियन सब्सक्राइबर्स बढ़ कर जनवरी 2021 के अंत तक 530.19 मिलियन (लगभग 53 करोड़) हो गए। यहां बाज़ी Airtel ने मारी है।

जनवरी 2021 में Airtel ने सबसे ज्यादा 58 लाख नए ग्राहक जोड़े, जबकि Jio केवल 19 लाख सब्सक्राइबर्स को जोड़ने में कामयाब रहा। बताते चलें कि इससे पहले भी नए ग्राहक जोड़ने के मामले में एयरटेल ने जियो को पछाड़ा है। Vi (Vodafone Idea) को 17 लाख नए सब्सक्राइबर मिलें। सरकार के अधीन काम करने वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL 8 लाख नए ग्राहक जोड़ने में कामयाब रही।
Advertisement

हालांकि वायरलेस (ब्रॉडबैंड) इंटरनेट के मामल में Jio विजेता रहा है। ट्राई की रिपोर्ट कहती है कि वायरलेस सब्सक्राइबर्स के मामले में जियो की हिस्सेदारी 35.30 प्रतिशत रही। वहीं, जनवरी के अंत तक 29.62 प्रतिशत के साथ एयरटेल दूसरे स्थान पर रहा।  वोडाफोन आइडिया 24.58 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर और BSNL 10.21 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथे नंबर पर रहा।

नवंबर 2020 में आई ट्राई की रिपोर्ट में बताया गया था कि Airtel ने अगस्त 2020 के अंत Jio से ज्यादा सब्सक्राइबर्स (मोबाइल) जोड़े थे। एयरटेल ने जहां 28.99 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े थे, वहीं जियो ने 18.64 लाख नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा था। Vi (Vodafone Idea) को भारी नुक्सान हुआ था और कंपनी ने उस समय तक अपने 12.28 लाख सब्सक्राइबर्स को खोया था।
Advertisement

TRAI की इसी रिपोर्ट में MNP (मोबइल नंबर पोर्टेबिलिटी) के बारे में भी बताया गया है। साल की शुरुआत में अपने मोबाइल नंबर पोर्ट कराने वाले ग्राहकों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। जनवरी 2021 में 76.3 लाख लोगों ने इस सर्विस को इस्तेमाल किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TRAI, Airtel, Jio, Vodafone Idea
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.