Airtel ने 2021 के Q2 में जोड़े 81 लाख नए 4G यूजर्स, रेवेन्यू में 13% की बढ़ोत्तरी!

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम फर्म Airtel को COVID-19 महामारी के दौरान लाभ हुआ। महामारी में रिमोट वर्किंग ट्रेंड शुरू हुआ जिसके कारण हाइ यूजर एडिशन और डेटा यूसेज में उछाल आया।

Airtel ने 2021 के Q2 में जोड़े 81 लाख नए 4G यूजर्स, रेवेन्यू में 13% की बढ़ोत्तरी!

Airtel ने Q1 की तुलना में Q2 में 81 लाख 4G यूजर्स को जोड़ा और 192.5 लाख ग्राहकों के आंकड़े को टच किया।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपने टैरिफ में कुछ बढ़ोतरी भी की थी।
  • जुलाई में एयरटेल ने Rs. 49 के एंट्री-लेवल प्रीपेड रिचार्ज को खत्म किया।
  • अब एयरटेल का बेस प्लान Rs.79 से शुरू है।
विज्ञापन
Bharti Airtel ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि दूसरी तिमाही में उसने अपने रिवेन्यू में 13% की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने कहा कि यह बढ़ोत्तरी उसके 4G सब्सक्राइबर बेस में बढ़त, यूजर द्वारा अधिक डेटा इस्तेमाल और प्रति यूजर ज्यादा रिवेन्यू मिलने से हुई है। कंपनी का प्रति यूजर एवरेज रिवेन्यू (ARPU) टेलीकॉम इंडस्ट्री में उसकी परफॉर्मेंस के बारे में बताता है। एयरटेल के केस में यह पिछले साल 143 रु प्रति यूजर था जबकि इस साल दूसरी तिमाही में यह बढ़कर 153 रु. प्रति यूजर हो गया है। इसी अवधि के लिए इसके प्रतिद्वंदी Reliance Jio का ARPU 143.6 रु. प्रति यूजर था। 

सब्सक्राइबर आधार के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम फर्म एयरटेल को COVID-19 महामारी के दौरान लाभ हुआ। महामारी में रिमोट वर्किंग ट्रेंड शुरू हुआ जिसके कारण हाइ यूजर एडिशन और डेटा यूसेज में उछाल आया।
इसने पिछली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में 81 लाख 4G यूजर्स को जोड़ा और 192.5 लाख ग्राहकों के आंकड़े को टच किया - जिससे यह इसके कुल कस्टमर केस का 60 प्रतिशत बन गया। कंपनी ने कहा कि मोबाइल डेटा की खपत में एक साल पहले की तुलना में 47.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपने टैरिफ में कुछ बढ़ोतरी भी की थी। जुलाई में इसने 49 रुपये के एंट्री-लेवल प्रीपेड रिचार्ज को खत्म कर दिया और बेस प्लान को 79 रुपये पर सेट कर दिया। एयरटेल की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार ऑपरेशन से इसका ओवरऑल रिवेन्यू 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के लिए 28,330 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल यह 25,060 करोड़ रुपये था। एनालिस्टों को इसके 27,770 करोड़ रुपये के रिवेन्यू की उम्मीद थी।

दूसरी तिमाही में इसका नेट प्रोफिट 1,130 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसका नुकसान 760 करोड़ रुपये था। Airtel ने तिमाही के दौरान यह भी कहा था कि वह भारत और उसके आसपास ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए अपने डेटा सेंटर बिजनेस का विस्तार करेगी और ऐसा करने के लिए वह 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Airtel Revenue, Airtel Performance
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »