Airtel 5G vs Jio 5G: जानें कौन सी कंपनी देगी बेहतर सर्विस, क्या है अंतर और कैसे हैं फायदे

5G के लिए Jio और Airtel जिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही हैं वह अलग-अलग है। इसको लेकर काफी यूजर्स कई दिनों से बात कर रहे हैं। Jio और Airtel की 5G रोलआउट स्ट्रेटजी अलग है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2022 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Airtel और Reliance Jio ने मिलकर 5जी नेटवर्क लॉन्च कर दिया है।
  • Jio और Airtel की 5जी रोलआउट को लेकर अलग-अलग स्ट्रेटजी हैं।
  • Airtel और Jio अधिकतर एक ही शहरों को टारगेट कर रहे हैं।

Photo Credit: Airtel/Jio

देश में एयरटेल (Airtel) और रिलायंस जियो (Reliance) ने मिलकर 5जी नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। हालांकि टेलीकॉम कंपनियां वर्तमान में अन्य शहरों में नेटवर्क लाने की प्लानिंग कर रही हैं। ऐसे में यह काफी जरूरी है कि यूजर्स को पता चले कि किस प्रकार के फायदे हो सकते हैं और कुछ कुछ इसमें अलग है। Reliance Jio और Airtel की 5जी रोलआउट को लेकर अलग-अलग स्ट्रेटजी हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि एयरटेल के 5G और Jio के 5G के बीच क्या अंतर हैं।

Airtel 5G बनाम Reliance Jio 5G: टेक्नोलॉजी
Advertisement
5G के लिए Jio और Airtel जिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही हैं वह अलग-अलग है। इसको लेकर काफी यूजर्स कई दिनों से बात कर रहे हैं। Jio और Airtel की 5G रोलआउट स्ट्रेटजी अलग है। Jio 5G SA (स्टैंडअलोन) लागू कर रहा है, जबकि Airtel 5G NSA (नॉन-स्टैंडअलोन) लागू कर रहा है। 5G SA को 4G कोर की जरूरत नहीं होती है और इसमें एक इंडीपेंडेंट इंफ्रास्ट्रक्चर होता है। 5G NSA 4G कोर पर निर्भर करता है। दोनों काफी बेहतर स्पीड प्रदान कर सकते हैं, लेकिन 5G SA ऐसे इस्तेमाल के मामलों को चालू कर सकता है जो 5G NSA नहीं कर सकते।

Airtel 5G बनाम Jio 5G के शहर
Airtel और Jio अधिकतर एक ही शहरों को टारगेट कर रहे हैं। Jio की 5G नेटवर्क सर्विस दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी और चेन्नई समेत 5 शहरों में उपलब्ध हैं। नाथद्वारा में Jio फ्री 5G बेस्ड वाई-फाई सर्विस दे रहा है। Airtel की 5जी नेटवर्क सर्विस मुंबई, दिल्ली, वाराणसी, चेन्नई, सिलीगुड़ी, नागपुर, हैदराबाद और बेंगलुरु समेत 8 शहरों में उपलब्ध हैं। साल के आखिर तक टेलीकॉम कंपनियों के और शहरों तक पहुंचने की उम्मीद है।
Advertisement

Airtel 5G बनाम Reliance Jio 5G: स्मार्टफोन सपोर्ट
Advertisement
एयरटेल और रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क अब देश के अधिकतर 5जी डिवाइसेज द्वारा सपोर्ट करता है। जो डिवाइस अभी तक इसका सपोर्ट नहीं करते हैं उन्हें पहले से ही ओटीए (ओवर-द-एयर) अपडेट मिल रहा है या आने वाले समय में मिलेगा। डिवाइस भारत में 5G नेटवर्क को सपोर्ट करना शुरू कर देंगे। iPhone को अभी तक भारत में 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए अपडेट नहीं मिला है। Apple के भारत के मार्केट में दिसंबर में अपने डिवाइसेज के लिए 5G के लिए सपोर्ट शुरू होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.