• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel का पूरे 1 साल के लिए प्लान, 365 दिनों तक डेली 2.5GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, Amazon Prime, Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी फ्री

Airtel का पूरे 1 साल के लिए प्लान, 365 दिनों तक डेली 2.5GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, Amazon Prime, Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी फ्री

इसके साथ प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन (Prime Video ME) का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह 365 दिनों के लिए वैध होगा।

Airtel का पूरे 1 साल के लिए प्लान, 365 दिनों तक डेली 2.5GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, Amazon Prime, Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी फ्री

एयरटेल के बेस्ट अनलिमिटिड प्लान्स में शामिल यह प्लान अपने साथ ढे़र सारे एक्स्ट्रा बेनिफिट भी लेकर आता है।

ख़ास बातें
  • 1 साल तक यह आपको मोबाइल सर्विसेज के साथ-साथ एंटरटेनमेंट भी देता है
  • 365 दिनों तक यह प्लान आपको अनलिमिटिड कॉलिंग देता है
  • 1 साल तक मिलता है प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन
विज्ञापन
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ट्रूली अनलिमिटिड प्लान के तहत लम्बी वैलिडिटी के लिए बहुत जबरदस्त प्रीपेड रिचार्ज लेकर आती है। इन प्लान्स की खास बात इनकी वैलिडिटी तो है ही, जो कि पूरे 365 दिन की होती है। यानि कि एक साल तक आप रिचार्ज की टेंशन को भूल ही जाएंगे। साथ ही इसके साथ में जो एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलते हैं, उनका भी कोई तोड़ नहीं है। ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट पैकेज है जो अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट और ओटीटी जैसी सर्विसेज लम्बे समय तक चाहते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही धांसू प्लान बताने जा रहे हैं जो एक साल तक आपको मोबाइल सर्विसेज के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देता है। 

एयरटेल का ट्रूली अनलिमिटिड 3359 रुपये वाला प्लान
Airtel अपने Truly Unlimited Plan के तहत एक ऐसा प्लान पेश करती है जिसके साथ मिलने वाले बेनिफिट्स जानकर आप कह उठेंगे वाह! इस प्लान की कीमत 3359 रुपये है जो कि पूरे 1 साल की वैधता के साथ आता है। 365 दिनों तक यह प्लान आपको अनलिमिटिड कॉलिंग देता है, रोजाना 2.5GB इंटरनेट देता है और रोज के 100 SMS भी देता है। यहां पर ध्यान दें कि डेली 2.5GB मिलने वाला इंटरनेट अगर 24 घंटे से पहले खत्म हो जाता है तो इंटरनेट स्पीड 64kbps रह जाती है। लेकिन घबराएं नहीं, इंटरनेट कनेक्शन फिर भी चलता रहेगा। 

एयरटेल के बेस्ट अनलिमिटिड प्लान्स में शामिल यह प्लान अपने साथ ढे़र सारे एक्स्ट्रा बेनिफिट भी लेकर आता है। इसके साथ प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन (Prime Video ME) का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह 365 दिनों के लिए वैध होगा। यानि कि 1 साल तक प्राइम वीडियो पर फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको Disney+ Hotstar Mobile का भी सब्सक्रिप्शन पूरे 1 साल तक मिलता है। 

इसके अलावा आपको इस प्लान के साथ फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। प्लान के बेनिफिट्स यहीं खत्म नहीं होते। यह प्लान आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन देता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। साथ ही यह पैक आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है और आप लेटेस्ट म्यूजिक आनंद ले सकते हैं। इसमें आप Music, Hellotunes, LIVE Concerts और Podcasts का आनंद ले सकते हैं। इन सभी बेनिफिट्स से जुड़ी और अधिक जानकारी आप कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर देख सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »