भारत में 5G यूजर्स की संख्या 2029 तक हो जाएगी 86 करोड़!

भारत में 5G सब्सक्रिप्शन 2023 में बहुत तेजी से बढ़े हैं।

भारत में 5G यूजर्स की संख्या 2029 तक हो जाएगी 86 करोड़!

भारत में 5G सब्सक्रिप्शन 2023 में बहुत तेजी से बढ़े हैं।

ख़ास बातें
  • भारत में 5G सब्सक्रिप्शन 2023 में बहुत तेजी से बढ़े हैं।
  • प्रति स्मार्टफोन औसत डेटा इस्तेमाल भारत में सबसे ज्यादा है।
  • 4G सब्सक्रिप्शन भारत में इस वक्त 87 करोड़ की संख्या में हैं।
विज्ञापन
भारत में 5G (5G in India) ने तेजी से अपने पैर पसारे हैं। पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुई सुपरफास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी ने लगभग पूरे देश को कवर कर लिया है। इसी वजह से भारत में 5G सब्सक्रिप्शंस की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर एक मोबिलिटी रिपोर्ट जारी की गई है जो बताती है कि 2023 में भारत में 5G का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या 13 करोड़ पहुंच सकती है। इतना ही नहीं, 2029 तक यह आंकड़ा 86 करोड़ को पार कर सकता है। 

भारत में 5G सब्सक्रिप्शन 2023 में बहुत तेजी से बढ़े हैं। नवंबर के लिए जारी की गई Ericsson Mobility Report कहती है कि प्रति स्मार्टफोन औसत डेटा इस्तेमाल भारत में सबसे ज्यादा है। 5G को भारत में लॉन्च हुए अभी केवल 1 साल से कुछ समय ही ज्यादा हुआ है। इतने दिनों में ही भारत में 5जी के इस्तेमाल की दर 11% हो चुकी है। 2029 तक इसके 68% होने की बात रिपोर्ट में कही गई है। 5G भले ही तेजी से देश में पैर पसार रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा 4G का इस्तेमाल ही भारत में हो रहा है। लेकिन आने वाले सालों में यह स्थिति तेजी से बदलने वाली है। यूजर बहुत तेज गति से अब 5G पर शिफ्ट हो रहे हैं। 4G सब्सक्रिप्शन भारत में इस वक्त 87 करोड़ की संख्या में है। 2029 तक इसके घटकर 39 करोड़ रह जाने की बात कही गई है।  

2029 तक भारत में मोबाइल कनेक्शन सब्सक्रिप्शन की संख्या 1.27 अरब हो जाने का अनुमान लगाया गया है। प्रति स्मार्टफोन भारत में सबसे अधिक औसत डेटा इस्तेमाल होता है। वहीं, यह भी कहा गया है कि भारत में प्रति स्मार्टफोन औसत डेटा ट्रफिक विश्व में सबसे ज्यादा है। अभी यह 31GB प्रति महीना है जो कि 2029 तक बढ़कर 75GB हो जाएगा। एरिक्सन रिपोर्ट कहती है कि कुल मोबाइल डेटा ट्रैफिक 26 एक्साबाइट प्रति महीना से बढ़कर 2029 में 73 एक्साबाइट हो जाएगा। 

इसके अलावा भारत में आने वाले समय में स्मार्टफोन सब्सक्रिप्शन भी बढ़ने वाले हैं। यानी भारत की जनसंख्या तेजी से स्मार्टफोन पर शिफ्ट होने वाली है। अभी भारत में स्मार्टफोन सब्सक्रिप्शन 82 प्रतिशत हैं जो कि 2029 में 93 प्रतिशत होने वाले हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 5G in India, 5G in India stats, Ericsson Mobility Report
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  2. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  3. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  4. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  5. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  6. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  7. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  8. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  9. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »