Xiaomi Pad 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,200mAh की बैटरी

कंपनी की वेबसाइट पर इस टैबलेट के लिए बनाए गए एक लैंडिंग पेज पर बताया है कि Xiaomi Pad 8 को 28 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना में पेश किया जाएगा। भारत में भी समान तिथि को यह टैबलेट लॉन्च होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 फरवरी 2026 22:25 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 8 को 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • इस टैबलेट में Xiaomi Pad 8 में Focus Pen Pro के लिए भी सपोर्ट होगा
  • इसमें Android 16 पर बेस्ड कंपनी का HyperOS 3 हो सकता है

इसमें Android 16 पर बेस्ड कंपनी का HyperOS 3 हो सकता है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का नया टैबलेट इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi Pad 8 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की कंपनी ने जानकारी दी है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह  Xiaomi Focus Pen Pro स्टाइलस और कंपनी के Focus Keyboard के साथ कार्य करेगा। 

कंपनी की वेबसाइट पर इस टैबलेट के लिए बनाए गए एक लैंडिंग पेज पर बताया है कि Xiaomi Pad 8 को 28 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना में पेश किया जाएगा। भारत में भी समान तिथि को यह टैबलेट लॉन्च होगा। कंपनी ने इसे अपना सबसे स्लिम टैबलेट बताया है। Xiaomi Pad 8 में ऑक्टाकोर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट होगा। इसमें Android 16 पर बेस्ड कंपनी का HyperOS 3 हो सकता है। 

Advertisement

कंपनी ने बताया है कि इस टैबैलेट में 9,200 mAh की बैटरी होगी। हाल ही में कंपनी ने Xiaomi Pad 8 के टीजर में इसमें लिट अप कीज होने का संकेत दिया था। इस टैबलेट के लैंडिंग पेज से यह पता चला है कि यह शाओमी के Focus Keyboard के साथ कार्य करेगा जिसमें बैकलिट कीज और टचपैड है। Xiaomi Pad 8 में Focus Pen Pro के लिए भी सपोर्ट होगा। 

चीन में पेश किए गए Xiaomi Pad 8 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इस टैबलेट में 11.2 इंच 3.2K LCD स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi Pad 8 में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। पिछले वर्ष सितंबर में Xiaomi Pad Mini को पेश किया था। इसमें MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट  और Immortalis-G925 MC12 GPU दिया गया है। इस टैबलेट में 8.8-इंच 3K डिस्प्ले दिया है 165 Hz के रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और TUV Rheinland के Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन के साथ है। Xiaomi Pad Mini में 7,500 mAh की बैटरी है 67 W फास्ट चार्जिंग और 18 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया  है। इसके फ्रंट में f/2.28 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें डुअल-स्टीरियो स्पीकर Hi-Res Audio और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.