• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi Pad 7, Pad 7 Pro टैबलेट में मिलेगा 11.6 इंच 3K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट! स्पेसिफिकेशन लीक

Xiaomi Pad 7, Pad 7 Pro टैबलेट में मिलेगा 11.6 इंच 3K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट! स्पेसिफिकेशन लीक

इस बार कंपनी नए मॉडल्स में कई बड़े अपग्रेड करने जा रही है।

Xiaomi Pad 7, Pad 7 Pro टैबलेट में मिलेगा 11.6 इंच 3K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट! स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 6 टैबलेट 11 इंच के 2.8K IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 7 सीरीज में 11.6 इंच का डिस्प्ले होगा
  • Xiaomi Pad 7 में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट आ सकता है
  • इनमें 67W तक चार्जिंग स्पीड मिल सकती है
विज्ञापन
Xiaomi Pad 7 टैबलेट सीरीज कंपनी की अपकमिंग टैबलेट सीरीज है जिसमें Xiaomi Pad 7 और Xiaomi Pad 7 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi Pad 7 सीरीज को लेकर इन दिनों काफी लीक्स सामने आ रहे हैं। अब दोनों ही टैबलेट मॉडल्स के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। इनमें 11.6 इंच का 3K LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। पुराने मॉडल से यह डिस्प्ले बड़ा होगा। Xiaomi Pad 7 और Xiaomi Pad 7 Pro, दोनों में ही Snapdragon चिपसेट होगा लेकिन दोनों के वर्जन अलग होंगे। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Xiaomi Pad 7 टैबलेट सीरीज को लेकर लीक्स जोर पकड़ने लगे हैं। जिसके मुताबिक इस बार कंपनी पुराने मॉडल्स की तुलना में कई बड़े अपग्रेड करने जा रही है। चीन के पॉपुलर टिप्स्टर तियान (चाइनीज में) की ओर से दोनों टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। Xiaomi Pad 7 सीरीज में 11.6 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। Xiaomi Pad 7 में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है जबकि Xiaomi Pad 7 Pro में Snapdragon 8s Gen3 SoC दिया जा सकता है। 

Xiaomi Pad 7 की बैटरी कैपिसिटी के बारे में यहां जानकारी नहीं दी गई है लेकिन फास्ट चार्जिंग डिटेल्स दिए गए हैं। Xiaomi Pad 7 में पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता होगी। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। वहीं, Xiaomi Pad 7 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा टैबलेट्स के कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी टिप्स्टर ने नहीं बताए हैं। 

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियम डिवाइस चाहने वाले यूजर्स के लिए कंपनी Xiaomi Pad 7 Ultra नाम से भी एक मॉडल सीरीज में शामिल कर सकती है। कंपनी अपनी टैबलेट सीरीज में पहली बार Ultra लेबल के साथ कोई टैबलेट लॉन्च करेगी। संभावना है कि इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट या फिर Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। Xiaomi Pad 7 Ultra हालांकि ऊपर बताए गए दो मॉडल्स के साथ लॉन्च नहीं होगा। कंपनी इसे अगले साल लॉन्च कर सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »