Xiaomi Pad 7 Ultra टैबलेट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, डिटेल लीक

Pad 7 Pro टैबलेट OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है।

Xiaomi Pad 7 Ultra टैबलेट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, डिटेल लीक

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 6 टैबलेट 11 इंच के 2.8K IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं।
  • Pad 7 Pro टैबलेट OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है।
  • Xiaomi Pad 7 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही अपनी नई टैबलेट सीरीज को चीन में पेश कर सकती है। यह सीरीज Xiaomi Pad 7 होने वाली है जिसमें कंपनी Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro से शुरुआत कर सकती है। सीरीज की खास बात यह बताई जा रही है कि इसका Pad 7 Pro मॉडल कंपनी का पहला ऐसा टैबलेट होगा जिसमें OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। हालांकि लीक्स में तो यह भी सामने आ रहा है कि इससे भी ऊंचा मॉडल कंपनी इसमें Xiaomi Pad 7 Ultra के रूप में पेश कर सकती है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Xiaomi Pad 7 टैबलेट सीरीज का लॉन्च चीन में जल्द हो सकता है। सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। Pad 7 Pro टैबलेट OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है जो कि कंपनी का पहला ऐसे डिस्प्ले वाला टैबलेट होगा। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 या Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। चीन के जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू (via) (चाइनीज से अनुवादित) के अनुसार, प्रीमियम डिवाइस चाहने वाले यूजर्स के लिए कंपनी Xiaomi Pad 7 Ultra नाम से भी एक मॉडल सीरीज में शामिल कर सकती है। 

रोचक बात यह भी है कि कंपनी अपनी किसी सीरीज में Ultra लेबल के साथ पहला टैबलेट लॉन्च करेगी। हालांकि टिप्स्टर ने इस टैबलेट के किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अगर यह वाकई Ultra डिवाइस के रूप में लॉन्च होता है तो संभावना बनती है कि इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट या फिर Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। Snapdragon 8 Elite को अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। 

Xiaomi Pad 7 Ultra के लॉन्च के लिए शायद इंतजार करना पड़ सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि शाओमी का गेमिंग टैबलेट, और Xiaomi Pad 7 Ultra दोनों ही अगले साल लॉन्च हो सकते हैं। जबकि Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro का लॉन्च Xiaomi 15 और 15 Pro फोन के साथ देखने को मिल सकता है। वहीं Pad 7 Ultra का लॉन्च Xiaomi 15 Ultra के साथ होने की संभावना है। Pad 7 Ultra के बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है, लेकिन निचले टैबलेट मॉडल्स को लेकर कंपनी जल्द ही कोई घोषणा कर सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »