टैबलेट खरीदने का प्लान? ये हैं भारत में टॉप 5 ब्रांड्स, Lenovo दूसरे और Apple तीसरे नंबर पर

IDC की नई रिपोर्ट बताती है कि 2025 की पहली छमाही में इंडिया का टैबलेट मार्केट 32% गिर गया। स्लेट टैबलेट सेगमेंट में भारी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन कंज्यूमर मार्केट 20% से ज्यादा बढ़ा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अगस्त 2025 20:39 IST
ख़ास बातें
  • पहली छमाही (H1) में कंपनियों ने कुल 2.15 मिलियन टैबलेट्स शिप किए
  • Samsung ने 41.3% मार्केट शेयर के साथ इंडिया में अपनी लीडरशिप कायम रखी
  • Samsung के बाद Lenovo, Apple, Xiaomi और Acer क्रमश: टॉप 5 में शामिल

Lenovo 12.3% शेयर के साथ दूसरे नंबर पर है

Photo Credit: Lenovo

इंडिया के टैबलेट मार्केट में इस साल जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। IDC (International Data Corporation) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की पहली छमाही (H1 2025) में टैबलेट शिपमेंट्स में 32.2% की सालाना गिरावट दर्ज की गई। गिरावट की सबसे बड़ी वजह रही कमर्शियल शिपमेंट्स में भारी कटौती, लेकिन इसके बावजूद Samsung, Lenovo, Apple, Xiaomi और Acer टॉप-5 ब्रांड्स की लिस्ट में बने रहे।

IDC के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 की पहली छमाही (H1) में कंपनियों ने कुल 2.15 मिलियन टैबलेट्स शिप किए, जो पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। स्लेट टैबलेट कैटेगरी में 44.4% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि डिटैचेबल टैबलेट सेगमेंट में 18.9% की ग्रोथ देखने को मिली। वहीं, कंज्यूमर टैबलेट मार्केट ने उम्मीद जगाई और इसमें 20.5% की बढ़त देखने को मिली, जिसकी वजह रही ऑनलाइन-ऑफलाइन चैनल पर बढ़ती मांग और वेंडर्स का जोरदार पुश।

Samsung नंबर-1 पर बरकरार

IDC रिपोर्ट बताती है कि Samsung ने 41.3% मार्केट शेयर के साथ इंडिया में अपनी लीडरशिप कायम रखी है। कंपनी ने कमर्शियल (47.9%) और कंज्यूमर (37.6%) दोनों सेगमेंट में बढ़त बनाई। पब्लिक सेक्टर एजुकेशन प्रोजेक्ट्स और इन्वेंटरी पुश इस ग्रोथ के अहम कारण रहे।

Lenovo, Apple, Xiaomi और Acer की पोजीशन

  • Lenovo 12.3% शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रही।
  • Apple ने 11.8% मार्केट शेयर पकड़ा और कंज्यूमर सेगमेंट में 14.4% हिस्सेदारी हासिल की। नए iPad मॉडल्स और स्टूडेंट डिस्काउंट प्रोग्राम्स ने कंपनी की पकड़ मजबूत की।
  • Xiaomi चौथे नंबर पर रही, जिसका मार्केट शेयर 11.4% रहा। खास बात यह कि कंज्यूमर सेगमेंट में कंपनी ने 28.5% की सालाना ग्रोथ दर्ज की।
  • Acer ने 9.1% शेयर के साथ टॉप-5 में जगह तो बनाई, लेकिन 73.1% की गिरावट का सामना करना पड़ा।

IDC का मानना है कि साल के बाकी महीनों में टैबलेट शिपमेंट्स में सुधार देखने को मिल सकता है। IDC इंडिया और साउथ एशिया के रिसर्च मैनेजर भरत शेनॉय ने कहा, "टैबलेट मार्केट 2019 से 2021 के बीच दोगुना हो चुका है और 2025 के आखिर तक इसके तीन गुना होने की उम्मीद है। बजट-फ्रेंडली बायर्स के लिए टैबलेट्स लैपटॉप का परफेक्ट अल्टरनेटिव साबित हो रहे हैं।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.