Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस लीक, 11200mAh बैटरी, 16GB RAM के साथ देगा दस्तक

Samsung Galaxy Tab S9 Plus में 12.4 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1782 पिक्सल WQXGA+ होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2023 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S9 में 11 इंच की AMOLED 2X WQXGA डिस्प्ले होगी।
  • Samsung Galaxy Tab S9 Plus में 12.4 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले होगी।
  • Samsung Galaxy Tab S9 Ultra में 14.6 इंच डायनामिक AMOLED डिस्प्ले होगी।

Samsung Galaxy Tab S8 में 11 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

टेक दिग्गज Samsung आगामी इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9, गैलेक्सी टैब एस9 प्लस और गैलेक्सी टैब एस9 अल्ट्रा के साथ-साथ गैलेक्सी जेड फोल्ड 5, जेड फ्लिप 5 और गैलेक्सी वॉच 6 सीरीज पेश कर सकती है। अब आधिकारिक लॉन्च से पहले टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने Galaxy Tab S9 सीरीज के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।


Samsung Galaxy Tab S9, S9+ और S9 Ultra के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
टिपस्टर के अनुसार, Galaxy Tab S9 में 11 इंच की डायनामिक AMOLED 2X WQXGA डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा, वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। बैटरी बैकअप के मामले में इसमें 8,400mAh की बैटरी होगी। यह टैबलेट 12GB RAM रैम और 256GB स्टोरेज से लैस होगा। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की लंबाई 254.8 मिमी, चौड़ाई 165.8 मिमी और मोटाई 5.9 मिमी होगी।

Samsung Galaxy Tab S9 Plus में 12.4 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1782 पिक्सल WQXGA+ होगा। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो टैबलेट में 10,090mAh बैटरी आएगी। यह टैबलेट 12GB RAM और 512GB स्टोरेज से लैस होगा। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 285.4 मिमी, चौड़ाई 185.4 मिमी और मोटाई 5.7 मिमी होगी।
Advertisement

Samsung Galaxy Tab S9 Ultra में 14.6 इंच की बड़ी डायनामिक AMOLED 2X WQXGA+ डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2960 x 1898 पिक्सल है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। यह टैबलेट 16GB RAM और 1TB स्टोरेज से लैस होगा। यह 11,200mAh बैटरी के साथ आएगा। डाइमेंशन के मामले में इसकी लंबाई 326.4, चौड़ाई 208.6, मोटाई 5.5 मिमी होगी।

Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज में Snapdragon 8 Gen 2 मिलने की संभावना है जो कि 3.36GHz पर काम करता है। यही चिप Galaxy S23 सीरीज के स्मार्टफोन में मिलेगी। इसके अलावा इसमें 4 स्पीकर, एक ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और बाइलेटरल चार्जिंग के साथ एक एस-पेन होगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.